फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata: Bomb Blast in an building injuring 5 people including children

कोलकाता की इमारत में बम धमाका, 5 बच्चों सहित एक महिला घायल, एक की मौत

Tue, 02 Oct 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काजिपारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काजिपारा Updated Tue, 02 Oct 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
Kolkata: Bomb Blast in an building injuring 5 people including children
कोलकाता बम धमाका
कोलकाता के दमदम के काजिपारा में स्थित एक बहुमंजिला इमारत के सामने बम धमाका हुआ है। इस घटना में 6 बच्चों सहित एक महिला घायल हो गई है जबकि एक शख्स की मौत हो गई है। घायलों को असपताल में भर्ती करवाया गया है। जिस इमारत में यह धमाका हुआ है वहां नगर निगम का दफ्तर है। घटना पर नगर निगम के महापौर का कहना है कि यह मुझपर हमला करने की कोशिश है। 
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की घटना दम दम पुलिस थाना क्षेत्र के व्यस्त काजीपारा क्षेत्र के भूतल पर स्थित फल की एक दुकान के बाहर सुबह नौ बजे हुआ। उन्होंने बताया कि घायलों को सरकारी आरजी कार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इस इमारत में दक्षिणी दम दम नगर निगम के अध्यक्ष का कार्यालय भी है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट किस प्रकृति का था यह पता लगाने के लिए एक फॉरेंसिक टीम और खोजी कुत्तों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है, 'यह एक उच्च तीव्रता विस्फोट था। 6 लोगों में से 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हमें लोहे की कीलें मिली हैं लेकिन हम विस्फोट के कारण के बारे में फिलहाल नहीं बता सकते हैं क्योंकि वहां गनपाउडर की कोई गंध नहीं है।'


पश्मिच बंगाल के मंत्री पुरनेंदु बासु ने दम दम नगर बाजार धमाके पर कहा, 'मुझे लगता है कि यह धमाका आरएसएस द्वारा किए गए धमाके के समान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed