कोलकाता: भाजपा में शामिल हुए बंगाली अभिनेत्री राजश्री और अभिनेता बोनी सेनगुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बंगाली अभिनेत्री राजश्री और अभिनेता बोनी सेनगुप्ता ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों ने चुनाव से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि इससे पहले सोमवार को हबीबपुर निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी की उम्मीदवार सरला मूर्मू समेत पांच विधायक सोनाली गुहा, दीपेंदु बिश्वास, रवींद्रनाथ भट्टाचार्य और जाटू लाहिड़ी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इन सभी नेताओं ने पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और मुकुल रॉय की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता लीं थी।
बंगाल में चुनाव से पहले डीजीपी का तबादला
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने प्रदेश के डीजीपी वीरेंद्र का तबादला कर दिया है। अब उनकी जगह आईपीएस पी नीरजनयन को नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग का यह कदम आगामी मतदान के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण है। चुनाव आयोग की तरफ से साफ निर्देश दिया गया है कि डीजीपी वीरेंद्र को चुनावों से जुड़े किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कार्य की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे फेज का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे फेज का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।