{"_id":"5bd991d1bdec22693f5f6183","slug":"kolkata-assam-government-will-convert-bhupen-hazarika-house-in-cultural-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक भूपेन हजारिका के कोलकाता स्थित घर को सांस्कृतिक केंद्र बनाएगी असम सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गायक भूपेन हजारिका के कोलकाता स्थित घर को सांस्कृतिक केंद्र बनाएगी असम सरकार
भाषा, गुवाहाटी
Updated Wed, 31 Oct 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
भूपेन हजारिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम सरकार ने महान संगीतज्ञ भूपेन हजारिका के कोलकाता स्थित तीन मंजिली इमारत का अधिग्रहण कर उसका पुनर्रुद्धार करने का निर्णय किया है, जहां वह लगभग चार दशक तक रहे थे और संगीत की अपनी कई उत्कृष्ठ कृतियां दुनिया को दी थी।
असम के वित्त मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि घर खरीदने और उसे सांस्कृतिक केंद्र में बदलने का निर्णय राज्य सरकार की कैबिनेट कमेटी की बैठक में किया गया। सरमा ने संवाददाताओं को बताया कि कोलकाता के गोल्फ क्लब रोड पर स्थित यह मकान एक करोड़ 70 लाख रुपये में यह घर खरीदा जाएगा। इसके जीर्णोद्धार पर 25 लाख रुपया खर्च किया जाएगा।
खबरों के अनुसार गायक, कवि और फिल्म निर्माता भूपेन हजारिका असम से 1952 में कोलकाता चले गए थे। वह इस तीन मंजिली इमारत में किरायेदार के तौर पर रहते थे और 1981 में उन्होंने इसे खरीद लिया था ।
विज्ञापन
हजारिका ने 1990 के दशक के उत्तरार्द्ध में मुंबई जाने से पहले उन्होंने इसे बेच दिया था । असम के संस्कृति मंत्री नबा कुमारे डोले और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के मीडिया सलाहकार हृशिकेष गोस्वामी इस घर को खरीदने की औपचारिकतायें पूरी करने के लिए पिछले साल कोलकाता गए थे।