फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Agartala indian airline flight delayed due to bees

एयर इंडिया के विमान पर मधुमक्खियों का हमला, कोलकाता-अगरतला उड़ान में हुई देरी

Sun, 15 Sep 2019 09:11 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 15 Sep 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
Kolkata Agartala indian airline flight delayed due to bees
Air India

एयर इंडिया की कोलकाता-अगरतला उड़ान में रविवार को करीब दो घंटे की देरी हुई। एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि विमान के यहां मुख्य रनवे की तरफ धीमे-धीमे बढ़ने के दौरान उसके सामने मधुमक्खियों का एक समूह आ गया। ए आई 743 में सवार 136 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों वाले इस विमान को सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर रवाना होना था।

विज्ञापन


एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि पायलटों ने विमान को वहीं रोक दिया क्योंकि आगे बढ़ने से अगर मधुमक्खियां इंजन में घुस जाती तो विमान और यात्रियों को नुकसान पहुंच सकता था। समस्या से निपटने के लिए दमकल सेवा के कर्मियों की मदद ली गई।
विज्ञापन


बाद में देखा गया कि मधुमक्खियां विमान में नहीं घुसी थीं न ही विमान को किसी तरह का नुकसान पहुंचा। इस घटना से पहले, तकनीकी गड़बड़ी की वजह से भी उड़ान में देरी हुई। विमान ने अंतत: अगरतला के लिए दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed