फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kohinoor Wasn't Stolen But Gifted to The British Center reply to supreme court

SC में बोली मोदी सरकार, 'कोहिनूर चोरी नहीं हुआ, अंग्रेजों को तोहफे में दिया'

Mon, 18 Apr 2016 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Apr 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
Kohinoor Wasn't Stolen But Gifted to The British Center reply to supreme court

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में कहा है ‌कि कोहिनूर हीरा चोरी नहीं हुआ था, बल्‍कि पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह ने अंग्रेजों को तोहफे में दिया था। केंद्र ने ये जवाब सुप्रीम कोर्ट के उस सवाल के जवाब में दिया है, जिसमें उसने कोहिनूर के मसले पर सरकार की राय मांगी थी। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में दिया गया मोदी सरकार हलफनामा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राय के विपरीत है। सर्वोच्च अदालत में कोहिनूर को भारत लाने के संबंध में पीआईएल दाखिल की गई है। ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस फ्रंट की ओर से दायर याचिका में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट यूनाइटेक किंगडम के उच्चायुक्त को ये आदेश दे को वो तमाम अन्य खजानों के साथ कोहिनूर को भाारत को वापस करे। 

विज्ञापन


पीआईएल में विदेश मंत्रालय, यूके के उच्चायुक्त, पाकिस्तान और बांग्लादेश को पार्टी बनाया गया है। जिन खजानों को वापस करने की मांग की गई है, उनमें टीपू सुल्तान की अंगूठी, तलवार, बहादुर शाह जफर, झांसी की रानी आदि के कई आभूषण शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार बोली, भारत को कोहिनूर पर दावा नहीं करना चाहिए

Kohinoor Wasn't Stolen But Gifted to The British Center reply to supreme court
supreme court

सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में सॉलीसिटर जनरल ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, भारत को कोहिनूर पर दावा नहीं करना चाहिए। इस न चुराया गया था और न किसी बलपूर्वक छीना। उन्होंने बताया कि पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह ने तोहफे में इसे अंग्रेजों को दिया था। 

केंद्र सरकार के जवाब पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि क्या आप चाहते हैं केस को खारिज कर दिया जाए। कोर्ट ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो भविष्य में कोहिनूर पर भारत का वैधानिक दावा नहीं रह जाएगा। सॉलीसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्‍पणियों के बाद कहा कि ये स्टैंड संस्कृति मंत्रालय का है, मामले में विदेश मंत्रालय भी पार्टी है और उसका जवाब आना बाकी है।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब देने के लिए छह हफ्ते को वक्त दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed