{"_id":"5b1e73d04f1c1ba86e8b77f4","slug":"know-why-only-atal-bihari-vajpayee-can-solve-kashmir-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: अटल जी के पास ऐसा कौन सा था तरीका, जिसकी मदद से सुलझ सकता था कश्मीर विवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तस्वीरें: अटल जी के पास ऐसा कौन सा था तरीका, जिसकी मदद से सुलझ सकता था कश्मीर विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Aug 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर की समस्या का समाधान करने के लिए आजकल तमाम सियासी पार्टियां कोई ना कोई नया फार्मूला सुझाती आई हैं लेकिन असल मामले में अगर गौर करें तो कश्मीर को समझने का जो नजरिया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी में था वो आज तक किसी भी नेता में नहीं दिखा।
विज्ञापन
Trending Videos
आखिर क्यो कश्मीर विवाद को सुलझाना अटल जी के लिए ही संभव कहा जाता है। कुछ राजनीतिज्ञों का मानना है कि अटल कुछ और साल पीएम रह जाते तो शायद कश्मीर का मुद्दे का अब तक समाधान हो गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल जी चाहते थे कि भारत-पाक की सरहदों पर शांति हो। इस कारण से उन्होंने क्रास एलओसी ट्रेड जैसे कई द्विपक्षीय कदमों की शुरूआत की। इसके साथ ही कश्मीर में लोगों के लिए कई बड़े कदम भी उठाए गए जिससे कि कश्मीर की आवाम का सरकार पर भरोसा कायम कराया जा सके।
अटल जी का मत था कि कश्मीर के विवाद को जम्हूरियत, कश्मीरियत और इंसानियत के आधार पर सुलझा दिया जाए। खास बात ये भी थी कि अटल जी ने इस आशय के लिए अलगाववादी नेताओं से भी बातचीत की शुरूआत कराई थी।
अटल जी चाहते थे कि सरहदों पर शांति हो इस कारण उन्होंने क्रास एलओसी ट्रेड जैसे कई द्विपक्षीय कदमों की शुरूआत की। इसके साथ ही कश्मीर में लोगों के लिए कई बड़े कदम भी उठाए गए जिससे कि कश्मीर की आवाम का सरकार पर भरोसा कायम कराया जा सके। इसमें पाकिस्तान को जाने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा की शुरूआत समेत कई बड़े कदम शामिल थे।