फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   know who said what on uttarakhand destructive tragedy, pm modi, amit shah, trivendra rawat, jp nadda

Uttarakhand Galcier Burst : उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से तबाही, यहां पढ़ें इस त्रासदी पर किसने क्या कहा

Sun, 07 Feb 2021 04:33 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 07 Feb 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
know who said what on uttarakhand destructive tragedy, pm modi, amit shah, trivendra rawat, jp nadda
स्थिति का जायजा लेने पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : ANI

उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी गांव में रविवार को ग्लेशियर फटने से धौली गंगा नदी में बाढ़ आ गई। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की। उन्होंने राज्य को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। आइए जानते हैं इस तबाही को लेकर किसने क्या कुछ कहा...

विज्ञापन


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जोशीमठ के तपोवन इलाके में सेना और आईटीबीपी के जवानों से ग्लेशियर टूटने से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर फटने से वहां बन रहे बांध को क्षति पहुंची है। मानवक्षति के बारे में अभी अधिकृत तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। पानी की तीव्रता चमोली तक आते-आते काफी कम हो गई है। गृह सचिव से मेरी बात हो गई है और गृह मंत्री से थोड़ी देर में बात करूंगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जताया दुख
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि जोशीमठ, उत्तराखंड के पास ग्लेशियर के फटने की घटना से बहुत चिंतित हूं। लोगों की सुरक्षा के लिए कामना करता हूं। मुझे विश्वास है कि राहत टीम जल्द से जल्द इस मुसीबत से पार पा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के हल्दिया में उत्तराखंड त्रासदी पर दुख जताते हुए कहा कि मां गंगा का उद्गम स्थल उत्तराखंड इस समय आपदा का सामना कर रहा है। ग्लेशियर टूटने से वहां नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मैं उत्तारखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भारत सरकार के गृह मंत्री से लगातार संपर्क में हूं।  पीएम ने कहा कि राहत एवं बचाव का कार्य चल रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मेडिकल सुविधाओं में कमी न हो, इसपर जोर दिया जा रहा है।

उत्तराखंड की हर संभव मदद करेंगे: शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में आज सुबह 11 बजे जोशीमठ के आसपास एक बहुत बड़ी दुर्घटना हुई। ग्लेशियर टूटने से पानी का बहाव बहुत बड़ा है, पहले ऋषिगंगा और बाद में अलकनंदा में जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। कुछ लोगों के हताहत होने की प्राथमिक सूचना मिली है।

एनडीआरएफ की 3 टीमें वहां पहुंच गई हैं, बाकी टीमें दिल्ली से रवाना होने के लिए तैयार हैं। मेरी मुख्यमंत्री से बात हुई वो रास्ते में हैं। वायुसेना को बचाव कार्य में लगाने की पूरी तैयार कर ली है। हादसे के लिए जितनी मदद की जरूरत है वो मदद केंद्र सरकार उत्तराखंड सरकार को देगी।

प्रशासन सजग: नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले में अकस्मात ग्लेशियर टूटने से उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर प्रशासन सजग है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद राहत और बचाव कार्य देख रहे हैं।

फिलहाल बाढ़ का खतरा टलाः डीजीपी

उत्तराखंड में त्रासदी की घटना के बीच राहत भरी खबर आ रही है। राज्य के डीजीपी ने जानकारी दी है कि बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर से नदी का बहाव सामान्य हो गया है। वहीं देवप्रयाग और निचले इलाकों में भी खतरा टल गया है। जबकि बचाव दल ने तपोवन डेम में फंसे 16 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।

 




बेहद चौंकाने वाली त्रासदी: सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाली त्रासदी है। यह एक प्राकृतिक आपदा है। गृह मंत्री ने उत्तराखंड सरकार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

गंगा किनारे की जनपदों को अलर्ट किया, उत्तराखंड की हर संभव मदद करेंगे: योगी
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के किनारे स्थित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पूरी सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में बांध के टूटने से उत्पन्न हुई परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में संबंधित विभागों, अधिकारियों और एसडीआरएफ को हाई-अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में उत्पन्न हुई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

लगातार अपडेट ले रहा हूं: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं उत्तराखंड की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा हूं। भारत उत्तराखंड के साथ खड़ा है और राष्ट्र सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता है। वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार बात कर रहा हूं और एनडीआरएफ की तैनाती, बचाव और राहत कार्यों पर अपडेट ले रहा हूं।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। उन्होंने बचाव और राहत कार्य का जायजा लिया। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।

नीतीश ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की बात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तराखंड आपदा के संदर्भ में वहां के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से टेलीफोन पर बात की और जानकारी ली। नीतीश और रावत के बीच जिस वक्त बातचीत हुई उस समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री घटनास्थल पर ही मौजूद थे। बिहार के मुख्यमंत्री ने रावत से कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे और उत्तराखंड इस त्रासदी से शीघ्र उबर जाएगा। आपदा की इस घड़ी में हमलोग आपके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed