फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know, What is the meaning of this victory for BJP

जानिए, राष्ट्रीय स्तर पर क्या हैं भाजपा की जीत के मायने

Sat, 11 Mar 2017 05:23 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Sat, 11 Mar 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
Know, What is the meaning of this victory for BJP
- फोटो : अमर उजाला

पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों में मनमाफिक परिणाम आने के बाद भाजपा के लिए देशभर में स्थिति मजबूत होती दिख रही है। पांच में से दो राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भी परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है। जानिए इस जीत के भाजपा और राष्ट्रीय राजनीति के लिए क्या मायने होंगे।

विज्ञापन


राज्यसभा में ‌स्थिति सुधरने से बड़े फैसले लेने में रहेगी आसानी
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत से भाजपा को सबसे बड़ा फायदा तो ये होगा की राज्यसभा में उसे अपनी स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी। अगले साल यूपी कोटे से राज्यसभा में दस सीटें खाली होनी हैं जिन पर भाजपा आसानी से अपने उम्‍मीदवार जिता सकती है। एक सीट उत्तराखंड की खाली होनी है जिस पर भाजपा का दावा मजबूत होगा। 

विज्ञापन

मनपसंद का राष्ट्रपति चुनने में मिलेगी मदद

Know, What is the meaning of this victory for BJP

दोनों राज्यों में जीत का बड़ा फायदा ये भी मिलेगा कि इस साल के अंत में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में भी भाजपा अपनी पसंद का उम्‍मीदवार जिता सकेगी। क्योंकि राष्ट्रपति चुनावों में राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों के साथ राज्यों के विधायक भी वोट करते हैं ऐसे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे बड़े राज्यों में 350 से ज्यादा विधायकों के बूते भाजपा आसानी से अपने उम्‍मीदवार को राष्ट्रपति भवन तक भेज सकती है। 

जीएसटी को पास कराने में रहेगी आसानी
एक बड़ा फायदा ये भी होने वाला है कि जीएसटी को अब देशभर में लागू करने में और आसानी रहेगी। क्योंकि केंद्र के साथ साथ प्रदेश सरकार को भी इसे अपने यहां लागू करना है ऐसे में दो और राज्यों में भाजपा की सरकार आने से इसकी राह आसान हो सकेगी।

और कमजोर होगी विपक्ष की चुनौती

Know, What is the meaning of this victory for BJP
देशभर में कांग्रेस मुक्त का नारा देने वाली भाजपा को एक बड़ा फायदा ये भी होने वाला है कि उसके सामने विपक्ष की चुनौती और कमजोर पड़ जाएगी। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से सपा और कांग्रेस की हार हुई है उसका असर उनके मनोबल और संख्याबल दोनों पर पड़ेगा। इसका सीधा फायदा भाजपा को होगा। ऐसे में बिना मजबूत विपक्ष के केंद्र सरकार को अपने फैसले लागू करने में और आसानी होगी।

2019 के चुनावों के लिए भाजपा जमीन हो सकेगी मजबूत
इस जीत के एक बड़े मायने ये भी हैं कि दो साल बाद होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अभी से जमीन तैयार हो सकेगी। सीटों के हिसाब से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में जिस तरह से भाजपा ने जीत दर्ज की है वो उसके लिए आने वाले आम चुनावों में भी लाभदायक होगी। लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश से ही आती हैं ऐसे में भाजपा को एक यहां मजबूत गढ़ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed