फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   know how many long weekends this year 2020

2019 में नहीं घूम पाए तो 2020 में हैं भरपूर मौके, जानिए इस साल कितने Long Weekends

Thu, 02 Jan 2020 04:34 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 02 Jan 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
know how many long weekends this year 2020
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2019 में घूमने के प्लान तो बहुत बने, लेकिन छुट्टियों की कमी योजनाओं के आड़े आ गईं। कोई बात नहीं, नया साल 2020 आपको घूमने के भरपूर मौके देने वाला है। इस साल कई लॉन्ग वीकेंड तोहफे के रूप में आपको मिलने वाले हैं। बस आपको थोड़ी सही प्लानिंग करनी होगी। इसके बाद तो बस आप अपनी ख्वाहिशों को पंख लगाकर घूमने जा सकेंगे। आप भी खुश, आपके अपने भी। आइए जानते हैं किस महीने में कितनी छुट्टियां ले सकते हैं...

विज्ञापन

जनवरी में पांच दिन की छुट्टी का मौका 

साल के पहले महीने में ही आप हिमाचल, उत्तराखंड की बर्फीली वादियों ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत या गोवा के सुहाने मौसम का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जनवरी में आपके पास 1-2 नहीं बल्कि पूरी पांच छुट्टियां मिल सकती हैं। 

विज्ञापन
  • 11 और 12 जनवरी को शनिवार और रविवार है यानि छुट्टी। 13 को लोहड़ी है और 15 जनवरी को मकर संक्रांति। 
  • बस आपको 14 जनवरी को एक छुट्टी लेनी है और पांच दिनों के लिए आप कहीं भी घूमने जा सकते हैं। 
  • इसी तरह वसंत पंचमी 29 जनवरी यानि बुधवार को है। अगर आप गुरुवार और शुक्रवार को छुट्टी लेते हैं तो 1 और 2 फरवरी को शनिवार-रविवार है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

know how many long weekends this year 2020
Mahakal Temple - फोटो : Social Media

उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिवरात्रि

  • फरवरी माह में 21 तारीख यानि शुक्रवार को शिवरात्रि है।
  • इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी है। मतलब आप चाहें तो उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिवरात्रि मना सकते हैं। 

know how many long weekends this year 2020
सांकेतिक तस्वीर

पुष्कर या बारपेटा में मनाएं होली 

  • मार्च के महीने में होली के गुलाल का सुरूर हवा में होता है। ऐसे में घर में बैठकर आपको बोर होने की जरूरत नहीं है। 
  • इस बार होली 10 मार्च की है, उस दिन मंगलवार है। 7 और 8 मार्च को शनिवार, रविवार है। 
  • अगर आप 9 मार्च यानि सोमवार को छुट्टी लेते हैं, तो आपके पास चार दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी। 
  • इन छुट्टियों में आप चाहें तो राजस्थान के पुष्कर की होली में शामिल हो सकते हैं या फिर असम के बारपेटा में होने वाली विश्व प्रसिद्ध होली के जश्न में शुमार हो सकते हैं। 

know how many long weekends this year 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

अप्रैल : कश्मीर से कन्याकुमारी, जहां मन चाहे जाएं 

  • अप्रैल में बिना एक भी छुट्टी लिए आपको पूरी पांच छुट्टियां मिलने वाली हैं। इन छुट्टियों में तो आप कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जहां चाहें, वहां जा सकते हैं। 
  • 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे है। फिर 11 को शनिवार और 12 को रविवार। 
  • 13 अप्रैल को बैसाखी है और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती। मतलब मौज ही मौज। 

अन्य महीनों में भी छुट्टियों की भरमार 

मई 

  • 1 मई शुक्रवार को मजदूर दिवस। 2 को शनिवार और 3 को रविवार। 
  •  7 मई यानि गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा है। अगर शुक्रवार की छुट्टी ले ली जाए तो आगे शनिवार और रविवार की छुट्टी तो है ही। 

अगस्त

  • इस बार रक्षा बंधन 3 अगस्त (सोमवार) को है। इससे पहले एक अगस्त को शनिवार और 2 अगस्त को रविवार की छुट्टी है। 
  • 11 अगस्त को जन्माष्टमी है, उस दिन मंगलवार है। अगर इससे पहले सोमवार को छुट्टी ले ली जाए तो 8 अगस्त और 9 अगस्त की छुट्टी है। मतलब एक छुट्टी के साथ 3 छुट्टी मुफ्त। 
  • इस बार स्वतंत्रता दिवस शनिवार को है। 16 अगस्त को रविवार है। अगर 14 अगस्त यानि शुक्रवार को छुट्टी ले ली जाए तो तीन दिन की छुट्टी। 

अक्तूबर 

  • गांधी जयंती (2 अक्तूबर) को है। उस दिन शुक्रवार है। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी है। 

नवंबर 

  • इस बार दिवाली 14 नवंबर यानि शनिवार को है। अगर आप शुक्रवार को भी छुट्टी ले लें तो आपके पास 3 से 4 छुट्टियां हो जाएंगी। 
दिसंबर 

साल 2020 में क्रिसमस शुक्रवार को है। फिर 26 को शनिवार और 27 को रविवार। यानि साल के अंत में तीन छुट्टियां। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed