फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know all about New National Testing Agency and its Exam Schedule

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

Sun, 08 Jul 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Jul 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Know all about New National Testing Agency and its Exam Schedule

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश में होने वाली इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक नई एजेंसी की घोषणा की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अगले सत्र से देश में जेईई, नीट और नेट परीक्षाएं आयोजित करेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी दी। यही नहीं जावड़ेकर ने जानकारी दी कि परीक्षा के समय में भी बदलाव किया गया है। अब जेईई मेंस और नीट की परीक्षाएं अगले साल से दो बार होंगी, जिसमें ज्यादा नंबर होंगे उसी के आधार पर होगा एडमिशन।
विज्ञापन


साल में दो बार जेईई और नीट से होगा लाभ

इससे सबसे बड़ा फायदा होगा छात्रों को अधिक मौके मिलना। 12वीं के बाद छात्र 6 बार जेईई मेन दे पाएंगे। जो कि अभी तक 3 बार ही दे पाते थे। इसके अलावा नीट देने के मौके भी बढ़ेंगे। साथ ही उम्र सीमा 25 साल होगी। दो बार परीक्षा देने से छात्रों की तैयारी भी बेहतर ढंग से हो पाएगी। जनवरी-फरवरी में उनकी परफॉर्मेंस का पता लगाया जाएगा। वहीं दूसरे एग्जाम में तीन महीने का वक्त मिलेगा। यदि कोई परीक्षा नहीं देगा तो भी उसका पूरा साल खराब नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के पैटर्न में नहीं होगा कोई बदलाव

इसमें भी कोई बदलाव नहीं होगा। दोनों में से जिसमें भी अधिक नंबर होंगे उसे ही माना जाएगा। इसके अलावा भाषा विकल्प और फीस पहले की तरह ही रहेंगे।

ऑनलाइन परीक्षा में परेशानी का सवाल

Know all about New National Testing Agency and its Exam Schedule

एनटीए के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी ऑनलाइन परीक्षा करवाना। इसी साल पहली बार जेईई-एडवांस ऑनलाइन हुआ था। जिसके बाद न्यूमेरिकल वेल्यू वाले प्रश्नों पर सवाल खड़े होने लगे थे। इसी मुद्दे पर मद्रास हाई कोर्ट ने भी कॉमन काउंसलिंग पर रोक लगाई थी। वहीं गांव और देहात के बच्चों के लिए भी ऑनलाइन परीक्षा देना सहज नहीं था।

पेपर लीक होने पर भी उठते हैं सवाल

बीते कुछ समय से पेपर लीक जैसी घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। एसएससी में भी पेपर लीकर हुआ था जिसके बाद काफी विरोध प्रदर्शन हुआ। अब कहा जा रहा है कि कहीं इसमें भी तो पेपर लीक जैसी घटनाए नहीं होंगी। लेकिन अगर एसससी एग्जाम की बात करें तो उसे लेने वाली एजेंसी और सेंटर बनाने की प्रक्रिया में लापरवाही बरती गई थी।

इसके अलावा एसबीआई और आईबीपीएस की परीक्षा भी ऑनलाइन ही होती हैं। इनमें ना तो पेपर लीक होने जैसी कोई शिकायत आई है और ना ही नकल की। तो इन परीक्षाओं में भी पेपर लीक जैसे मामलों की गुंजाइश काफी कम बताई जा रही है।

जानिए परीक्षाओं का समय

Know all about New National Testing Agency and its Exam Schedule

जेईई मेन की परीक्षा जनवरी और अप्रैल में आयोजित होगी। जनवरी परीक्षा के लिए छात्र एक सितंबर से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं। जबकि परीक्षा 6 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित होगी। 

परीक्षा आठ सीटिंग में होगी यानी चार से पांच दिन तक चलेगी। इसमें छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा का दिन चुनने का अधिकार मिलेगा। जबकि रिजल्ट फरवरी के पहले हफ्ते में जारी होगा। 

जेईई मेन की दूसरी बार अप्रैल में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए छात्र फरवरी के दूसरे हफ्ते में ऑनलाइन आवदेन भेज सकते हैं। परीक्षा सात अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा आठ सीटिंग में होगी यानी चार से पांच दिन तक चलेगी। इसमें छात्र अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा का दिन चुन सकेगा। जबकि रिजल्ट मई के पहले हफ्ते में आएगा।  

नीट (यूजी) की फरवरी में परीक्षा आयोजित होगी, जिसके लिए एक से 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं। जबकि परीक्षा तीन फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित होगी। परीक्षा आठ सीटिंग में होगी यानी चार से पांच दिन तक चलेगी। इसमें छात्र अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा काच दिन चुन सकेगा। जबकि रिजल्ट मार्च के पहले हफ्ते में जारी होगा।  

नीट (यूजी) की मई में दूसरी बार आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को मार्च के दूसरे महीने में आवेदन पत्र भरना पड़ेगा। परीक्षा 12 मई से 26 मई तक आयोजित होगी। परीक्षा आठ सीटिंग में होगी यानी चार से पांच दिन तक चलेगी। इसमें छात्र अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा का दिन चुन सकेगा। जबकि रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में जारी होगा।  

क्या है नेशनल टेस्टिंग एजेंसी?

Know all about New National Testing Agency and its Exam Schedule

एनटीए परीक्षा आयोजन के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण सुधार है। एनटीए की स्थापना का मूल उद्देश्य गड़बड़ियों पर लगाम लगाना और परीक्षाओं में पारदर्शिता बरकरार रख उनकी गुणवत्ता बनाए रखना है।

इस तरह की एक एजेंसी की मांग काफी पहले से की जा रही थी। दरअसल सीबीएसई का कहना था कि प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने में उसके बहुत संसाधन इस्तेमाल होते हैं जिससे उनपर बोझ बढ़ता है। बीते साल उसने नेट परीक्षा कराने से हाथ खड़े कर दिए थे। संसाधनों के अताह इस्तेमाल का हवाला देते हुए सीबीएसई ने कहा था कि इससे उनका मूल काम प्रभावित होता है।

2017-18 का बजट पेश करते हुए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के गठन की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले नवंबर में एनटीए के गठन की मंजूरी दे दी थी। एनटीए को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर संस्था बनाया गया है, जिसके लिए सरकार ने 25 करोड़ रुपए का अनुदान भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed