फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know about the most expensive and cheapest cities of world

दिल्ली-चेन्नई दुनिया के सबसे सस्ते शहर, महंगे शहरों में सिंगापुर-पेरिस शीर्ष पर

Wed, 20 Mar 2019 10:18 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 20 Mar 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about the most expensive and cheapest cities of world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दुनिया के सबसे महंगे और सबसे सस्ते शहरों की सूची आ गई है। ये सूची इकाेनाॅमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईईयू) के सालाना सर्वे द्वारा जारी की गई है। इस सर्वे में पहली बार तीन शहर एक साथ टॉप पर आए हैं। सूची के मुताबिक महंगाई के मामले में पेरिस दूसरे स्थान पर है। वहीं अगर सस्ते शहरों की बात करें तो इसमें बंगलूरू, चेन्नई और दिल्ली हैं। ये शहर टॉप 10 में शामिल हैं। इसके अलावा दुनिया का सबसे सस्ता शहर वेनेजुएला का कराकास है।


loader

दुनिया के सबसे महंगे और सबसे सस्ते शहरों की सूची आ गई है। ये सूची इकाेनाॅमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईईयू) के सालाना सर्वे द्वारा जारी की गई है। इस सर्वे में पहली बार तीन शहर एक साथ टॉप पर आए हैं। सूची के मुताबिक महंगाई के मामले में पेरिस दूसरे स्थान पर है। वहीं अगर सस्ते शहरों की बात करें तो इसमें बंगलूरू, चेन्नई और दिल्ली हैं। ये शहर टॉप 10 में शामिल हैं। इसके अलावा दुनिया का सबसे सस्ता शहर वेनेजुएला का कराकास है।

बंगलूरू के सस्ते शहर होने का उदाहरण है कि यहां एक महिला के बालों की कटिंग का खर्च सिर्फ 14 डॉलर यानी 1010 रुपये है। जबकि यही ये खर्च पेरिस में 119.04 डॉलर यानी 8,238 रुपये है।

ईईयू ने दुनिया के 133 शहरों के दामों का तुलनात्मक अध्ययन कर रैंकिंग जारी की है। रिसर्चर्स ने 133 शहरों के 150 से ज्यादा सामान के दामों की तुलना की है। इन सामानों में गाड़ी, खाना, किराया, यातायात और कपड़े आदि शामिल हैं।

इसके साथ ही सूची तैयार करते समय ये भी पता किया जाता है कि न्यूयॉर्क शहर के मुकाबले उस शहर में दाम कितने कम-ज्यादा हुए हैं। अर्जेंटीना, ब्राजील, तुर्की और वेनेजुएला जैसे देशों में खर्च में करंसी में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण काफी कमी आई है।

दुनिया के दस सबसे महंगे शहर-

  • सिंगापुर (1)
  • पेरिस, फ्रांस (1)
  • हांगकांग, चीन (1)
  • ज्यूरिच, स्विट्जरलैंड (4)
  • जेनेवा, स्विटजरलैंड (5)
  • ओसाका, जापान (5)
  • सियोल, दक्षिण कोरिया (7)
  • कोपेनहेगन, डेनमार्क (7)
  • न्यूयॉर्क, अमेरिका (7)
  • तल अवीव, इजरायल (10)
  • लॉस एंजेलिस, अमेरिका (10)

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

दुनिया के दस सबसे सस्ते शहर-

  • काराकास, वेनेजुएला (133)
  • डमस्कस, सीरिया (132)    
  • ताशकंद, उज्बेकिस्तान (131)
  • अलमती, कजाकिस्तान (130)
  • बंगलूरू, भारत (129)
  • कराची, पाकिस्तान (127)
  • लागोस, नाइजीरिया (127)
  • बयूनो एराइस, अर्जेंटिना (125)
  • चेन्नई, भारत (125)
  • नई दिल्ली, भारत (123)। 


सस्ते शहरों में चार भारत के भी-

इन सस्ते शहरों की सूची में चार शहर भारत के भी हैं। ये चार शहर हैं- बंगलूरू (129), चेन्नई (125), नई दिल्ली (123) और मुंबई (122)। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed