{"_id":"638b52c369e0cc6e615bc07a","slug":"know-about-the-10-richest-candidates-contesting-mcd-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MCD Election 2022: कोई आठवीं पास तो कोई स्कूल प्रिंसिपल, ऐसे हैं MCD का चुनाव लड़ रहे 10 सबसे रईस प्रत्याशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MCD Election 2022: कोई आठवीं पास तो कोई स्कूल प्रिंसिपल, ऐसे हैं MCD का चुनाव लड़ रहे 10 सबसे रईस प्रत्याशी
Sun, 04 Dec 2022 06:54 AM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:54 AM IST
सार
दिल्ली नगर निगम का चुनाव चुनाव लड़ रहे 1336 उम्मीदवारों में से 556 (42%) करोड़पति हैं। 2017 के एमसीडी चुनावों में, 2315 उम्मीदवारों में से 697 (30%) करोड़पति थे। सबसे अमीर प्रत्याशी के पास 66 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
विज्ञापन
दिल्ली एमसीडी के सबसे अमीर प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम में 250 सीटों पर आज (चार दिसंबर) मतदान होना है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और दिल्ली इलेक्शन वॉच ने 1,349 में से 1,336 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है जिसके मुताबिक़ 556 प्रत्याशी करोड़पति हैं। एमसीडी चुनाव 2022 में चुनाव लड़ने वाले प्रति उम्मीदवार की औसत संपत्ति 2.27 करोड़ रुपये है। वहीं, 2017 के एमसीडी चुनावों में 2,315 उम्मीदवारों के लिए प्रति उम्मीदवार की औसत संपत्ति 1.61 करोड़ रुपये थी। 365 प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिनके पास 50 लाख रुपये से लेकर दो करोड़ रुपये तक की दौलत है।
विज्ञापन
इस चुनाव के सबसे अमीर प्रत्याशी के पास 66 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। आइए जानते हैं कि इस चुनाव में लड़ रहे दस सबसे अमीर प्रत्याशियों में कौन-कौन है? किसके पास कितनी संपत्ति है?
दिल्ली नगर निगम का चुनाव चुनाव लड़ रहे 1336 उम्मीदवारों में से 556 (42%) करोड़पति हैं। 2017 के एमसीडी चुनावों में, 2315 उम्मीदवारों में से 697 (30%) करोड़पति थे। इस बार सबसे ज्यादा भाजपा के 65 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। कांग्रेस के 60% और आम आदमी पार्टी के 44% उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। इस सूची में चौथे स्थान पर मौजूद बसपा के कुल 129 उम्मीदवार में से 43 उम्मीदवार (33%) करोड़पति हैं।
दिल्ली नगर निगम का चुनाव चुनाव लड़ रहे 1336 उम्मीदवारों में से 556 (42%) करोड़पति हैं। 2017 के एमसीडी चुनावों में, 2315 उम्मीदवारों में से 697 (30%) करोड़पति थे। इस बार सबसे ज्यादा भाजपा के 65 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। कांग्रेस के 60% और आम आदमी पार्टी के 44% उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। इस सूची में चौथे स्थान पर मौजूद बसपा के कुल 129 उम्मीदवार में से 43 उम्मीदवार (33%) करोड़पति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब मिलिए दस सबसे धनी उम्मीदवारों से
1. राम देव शर्मा: दिल्ली नगर निगम चुनाव के सबसे अमीर प्रत्याशी राम देव शर्मा हैं। शर्मा भाजपा की ओर से दिल्ली सेंट्रल की 79-बल्लीमारान सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 66 करोड़ 90 लाख से ज्यादा बताई है। इसमें 11 करोड़ से ज्यादा चल और 55 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। 2020-21 में इनके द्वारा 55 लाख से ज्यादा का आयकर रिटर्न दाखिल किया गया था। शर्मा के पास 26 रिहायशी घर हैं। चार कॉमर्शियल बिल्डिंग भी इनके नाम है। एमसीडी के सबसे अमीर उम्मीदवार महज आठवीं पास है। उनके नाम पर कोई गाड़ी नहीं है।
1. राम देव शर्मा: दिल्ली नगर निगम चुनाव के सबसे अमीर प्रत्याशी राम देव शर्मा हैं। शर्मा भाजपा की ओर से दिल्ली सेंट्रल की 79-बल्लीमारान सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 66 करोड़ 90 लाख से ज्यादा बताई है। इसमें 11 करोड़ से ज्यादा चल और 55 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। 2020-21 में इनके द्वारा 55 लाख से ज्यादा का आयकर रिटर्न दाखिल किया गया था। शर्मा के पास 26 रिहायशी घर हैं। चार कॉमर्शियल बिल्डिंग भी इनके नाम है। एमसीडी के सबसे अमीर उम्मीदवार महज आठवीं पास है। उनके नाम पर कोई गाड़ी नहीं है।
2. नंदिनी शर्मा: दिल्ली नगर निगम चुनाव के दूसरी सबसे धनी उम्मीदवार नंदिनी शर्मा हैं। नंदिनी भाजपा की ओर से दिल्ली दक्षिण की 149-मालवीयनगर सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 49 करोड़ 84 लाख से ज्यादा बताई है। इसमें नौ करोड़ से ज्यादा चल और 40 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। नंदिनी होम्योपैथिक डॉक्टर हैं। उन्होंने पीएचडी कर रखी है।
3. जितेंदर बंसाला: दिल्ली नगर निगम चुनाव के तीसरे सबसे धनी प्रत्याशी जितेंदर बंसाला हैं। बंसाला आम आदमी पार्टी की टिकट पर दिल्ली नार्थ-ईस्ट की 248-करवई नगर-वेस्ट सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 48 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें एक करोड़ से ज्यादा चल और 46 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। जितेंदर बंसाला स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उनकी पत्नी भी स्कूल टीचर हैं। जितेंदर ने सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ से एमए किया है।
4. राजपाल सिंह: दिल्ली नगर निगम चुनाव के चौथे सबसे धनी उम्मीदवार राजपाल सिंह हैं। राजपाल भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर दिल्ली साऊथ-ईस्ट की 174-श्री निवास पुरी सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 47 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें दो करोड़ से ज्यादा चल और 45 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। राजपाल और उनकी पत्नी के नाम पर कुल 16 रिहायशी मकान हैं। राजपाल बीए पास हैं।
5. राज कुमार खुराना: दिल्ली नगर निगम चुनाव के पांचवें सबसे धनी प्रत्याशी राज कुमार खुराना हैं। खुराना निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दिल्ली वेस्ट की 91-रमेश नगर सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 43 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें सात करोड़ से ज्यादा चल और 35 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। 54 साल के राज कुमार ने 2019 में एमबीए किया है।
6. मंजू सेटिया: दिल्ली नगर निगम चुनाव की छठी सबसे धनी उम्मीदवार मंजू सेटिया हैं। सेटिया आम आदमी पार्टी की टिकट पर दिल्ली वेस्ट की 98-सुभाष नगर सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 42 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें सात करोड़ से ज्यादा चल और 35 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है।
7. राजीव कुमार: दिल्ली नगर निगम चुनाव के सातवें सबसे धनी प्रत्याशी राजीव कुमार हैं। कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दिल्ली साउथ-वेस्ट की 125-छवाला सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 38 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें पांच लाख से ज्यादा चल और 37 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है।
8. विनीत वोहरा: दिल्ली नगर निगम चुनाव के आठवें सबसे धनी प्रत्याशी विनीत वोहरा हैं। वोहरा भाजपा की टिकट पर दिल्ली नार्थ की 59- पश्चिम विहार सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 37 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें चार करोड़ से ज्यादा चल और 33 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है।
9. कुलदीप मित्तल: दिल्ली नगर निगम चुनाव के नौवें सबसे धनी प्रत्याशी कुलदीप मित्तल हैं। मित्तल आम आदमी पार्टी की टिकट पर दिल्ली नार्थ की 53-रोहिणी-ई से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 34 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें 14 करोड़ से ज्यादा चल और 19 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है।
10. रेणु चौधरी: दिल्ली नगर निगम चुनाव के दसवें सबसे धनी प्रत्याशी रेणु चौधरी हैं। बंसाला भाजपा की टिकट पर दिल्ली ईस्ट की 197-पटपड़ गंज सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 30 करोड़ से ज्यादा बताई है। इसमें 78 लाख से ज्यादा चल और 30 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है।