फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know about new variant of corona virus Delta Plus

Delta Plus: जानिए कोरोना वायरस का नया स्वरूप डेल्टा प्लस, देश में 40 और विश्व 190 मामले

Thu, 24 Jun 2021 07:37 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 24 Jun 2021 07:37 AM IST
सार

वैज्ञानिकों को चिंता है कि डेल्टा प्लस स्वरूप डेल्टा से ज्यादा संक्रामक हो सकता है। देश के प्रमुख वायरोलॉजिस्ट शाहिद जमील के अनुसार डेल्टा प्लस में मौजूदा एंटीबॉडी को चकमा देने की क्षमता हो सकती है।

विज्ञापन
Know about new variant of corona virus Delta Plus
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में बुधवार तक कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप में नए म्यूटेशन वाले वायरस के 40 नए मामले मिले। यह नया स्वरूप डेल्टा प्लस कहा जा रहा है, जिसमें के417एन म्यूटेशन है। इससे बचाव के लिए राज्यों को संक्रमितों की जांच और टीकाकरण बढ़ाने की सिफारिश की गई है। जानिए डेल्टा प्लस वेरिएंट के विभिन्न पहलुओं को...

विज्ञापन


अधिक संक्रामक होने की आशंका
वायरस के डेल्टा स्वरूप में म्यूटेशन से बने नए स्वरूप को डेल्टा प्लस कहा जा रहा है। इसके बारे में सबसे पहले 11 जून को इंग्लैंड के पब्लिक हेल्थ बुलेटिन में बताया गया। यह भारत में पहले मिले डेल्टा स्वरूप के उपवंश का माना जा रहा है। इसमें के417एन नामक स्पाइक प्रोटीन का म्यूटेशन है। यह म्यूटेशन दक्षिण अफ्रीका में मिले वायरस के बीटा स्वरूप में मिला था।
विज्ञापन


अब तक इन देशों में मिला
पिछले हफ्ते तक डेल्टा प्लस के 190 मामले सामने आ चुके थे। इनमें से ब्रिटेन में 36, जापान में 15, नेपाल में 3, पोलैंड में 9, पुर्तगाल में 22, स्विट्जरलैंड में 18 और अमेरिका में 83 मामले थे। भारत में अब तक 40 मामलों की पुष्टि हुई है, जो महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश में हैं। देश में डेल्टा प्लस का पहला मामला 5 अप्रैल को लिए सैंपल में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ब्रिटेन में 26 अप्रैल को लिए 5 सैंपलों में इनकी पुष्टि हुई। यह सैंपल नेपाल और तुर्की से लौटे नागरिकों के संपर्क में आए लोगों के थे।

अभी राहत : एक भी मौत नहीं
डेल्टा प्लस के कम ही मामले अभी सामने आए हैं, इसलिए बहुत पुख्ता तौर से मृत्युदर का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। अब तक एक की भी मौत इस स्वरूप से होने की पुष्टि नहीं हुई है।

चिंताएं  : टीकाकरण का प्रभाव जांचना बाकी
महामारी में टीकाकरण को प्रमुख अस्त्र के तौर पर देखा जा रहा है। डेल्टा प्लस वेरिएंट से बचाव में टीके कितने प्रभावी हैं, इस पर भारत सहित विश्व के कई देशों में अध्ययन हो रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे डेल्टा वेरिएंट की श्रेणी में रख जांच करने की बात कहते हुए इसे असामान्य और चिंताजनक बताया।

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जिन राज्यों में यह मिला, वहां ज्यादा जांच, निगरानी व कांटेक्ट ट्रेसिंग की जरूरत है। बड़ी संख्या में टीकाकरण की सिफारिश भी की गई है।


नई लहर की आशंका
वायरस का नया स्वरूप भारत में महामारी की नई लहर ला सकता है, ऐसी भी आशंका जताई गई है। हालांकि डेल्टा प्लस अभी तेजी से बढ़ता नजर नहीं आया है। वहीं आईसीएमआर के वैज्ञानिक तरुण भटनागर के अनुसार तीसरी लहर की वजह केवल वायरस का नया स्वरूप नहीं, बल्कि को लोगों द्वारा बचाव में बरती लापरवाही बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed