फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   know about four convicts of who got death penalty from SC in nirbhaya gangrape 

निर्भया गैंगरेप: 6 में से चार आरोपियों को होगी फांसी, जानें कौन हैं ये चारों

Sat, 06 May 2017 05:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 06 May 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
know about four convicts of who got death penalty from SC in nirbhaya gangrape 
निर्भया के चारों दोषी
2012 में हुए निर्भया गैंगरेप कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने चार दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी है। इस फैसले के बाद निर्भया के परिजन खुश हैं और उन्होंने कोर्ट के फैसला का स्वागत किया है। इस केस में छह आरोपियों को धर-दबोचा गया था, जिनमें से एक की जेल में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


वहीं एक नाबालिग था, जिसे रिहा कर दिया गया। अब बचे चार दोषी विनय शर्मा, पवन गुप्ता, मुकेश और अक्षय कुमार को फांसी की सजा दी गई है। बता दें कि मुख्य दोषी राम सिंह माना गया था, जोकि वारदात की रात बस चला रहा था। उसने जेल के अंदर ही खुद को फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन


पवन गुप्ता:- घटना में शामिल पवन गुप्ता पेशे से एक फल बेचने वाला था। पवन अपने काम के साथ ग्रेजुएशन की तैयारी भी कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो तिहाड़ जेल के नंबर दो में अपने साथियों के साथ रहा है। पवन गुप्ता ने भी विनय शर्मा के साथ संगीत कार्यक्रम में होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश सिंह:- बस की सफाई का काम करने वाला मुकेश भी इस बर्बरता का मुख्य आरोपी है। उसने गैंगरेप के बाद निर्भया पर लोहे की रॉड से हमला किया था। ये राम सिंह का छोटा भाई था। मुकेश ड्राइविंग और क्लीनर का काम करता था। मुकेश दक्षिणी दिल्ली के रविदास झुग्गियों में राम सिंह के साथ ही रहता था। 

अक्षय कुमार:- बिहार का रहने वाला अक्षय अपनी पढ़ाई छोड़कर दिल्ली भाग आया था। अक्षय जेल में रहने के दौरान खबरों में आया था। उसके मुताबिक जेल में उसकी जान को खतरा है और इसलिए उसने सुरक्षा की मांग उठाई थी। अक्षय घटना के 5 दिन बाद उसके गांव (बिहार) से पकड़ा गया था।

 
विनय शर्मा:- गैंगरेप के दौरान राम सिंह के अलावा विनय शर्मा ने भी बस चलाई थी। ये पेशे से एक फिटनेस ट्रेनर था। इसने तिहाड़ में ही यूनिवर्सिटी के एग्जाम की तैयारियां कर रहा था। चौंका देने वाली बात है कि विनय ने भी राम सिंह की तरह खुद को मारने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। बता दें कि राम सिंह का पड़ोसी था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed