फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KLO recruitment module busted in Assam seven militants held

असमः केएलओ के एरिया कमांडर सहित सात नक्सली गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Fri, 08 May 2020 06:47 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 08 May 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
KLO recruitment module busted in Assam seven militants held
सुरक्षा बल ( फाइल फोटो) - फोटो : ANI

असम में सुरक्षा बलों ने कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) के एरिया कमांडर सहित सात नक्सलियों को कोकराझार जिले के चक्रशिला संरक्षित वनक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर असम पुलिस और सेना की टीम गठित की गई थी। इस टीम ने केएलओ में नक्सलियों की भर्ती करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया तथा सात नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए नक्सलियों में ऑपरेशनल हेड लंकेश्वर कोच उर्फ लाम्बू,( लोअर असम का एरिया कमांडर) भी शामिल है। इसके अलवा बांग्लादेश में प्रशिक्षित चार और दो नए भर्ती किए गए नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता के अनुसार केएलओ का यह मॉड्यूल गत वर्ष दिसंबर महीने से भर्ती अभियान चला रहा था। इसे असम के निचले हिस्सा का एरिया कमांडर एवं म्यांमार में प्रशिक्षित लंकेश्वर कोच उर्फ लंबू संचालित कर रहा था। उन्होंने बताया कि इन नक्सलियों के खिलाफ पिछले दो महीनों से अभियान चलाया जा रहा था, जिसके कारण वे स्थानीय युवकों से संपर्क नहीं बना पा रहे थे। जंगल में एक बैठक करते समय इन सभी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed