फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KISS: 40 thousand students celebrated Holi together in the world's largest tribal university

ओडिशाः दुनिया के सबसे बड़े आदिवासी विवि में होली का भव्य आयोजन; 40 हजार छात्रों ने एकसाथ मनाया रंगोत्सव

Sat, 15 Mar 2025 05:38 PM IST
Arjun Nirala एन. अर्जुन
Updated Sat, 15 Mar 2025 05:38 PM IST
सार

ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (केआईएसएस) के 40 हजार छात्रों ने शुक्रवार को भव्य और अनोखी होली खेली। संस्थान के दूती चंद स्टेडियम में आयोजित समारोह में ओडिया फिल्म उद्योग के कलाकारों ने भी हिस्सा लिया और रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। 

विज्ञापन
KISS: 40 thousand students celebrated Holi together in the world's largest tribal university
केआईएसएस में 40 हजार छात्रों ने एकसाथ मनाई होली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश और दुनिया के साथ ओड़िशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (केआईएसएस) के विद्यार्थियों ने भी शुक्रवार को भव्य और अनोखी होली खेली। दुनिया के सबसे बड़े आदिवासी विश्वविद्यालय में केआईएसएस के 40000 (चालीस हजार) विद्यार्थियों ने एक साथ होली मनाई। इसका आयोजन केआईएसएस किस स्थित प्रसिद्ध एथलिट दुती चंद स्टेडियम में किया गया। इसमें देश, दुनिया और उड़िया फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने समां बांध दिया। इस दौरान किस के विद्यार्थियों ने योगा और नृत्य कर सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने हांडी फोड़ी और केआईएसएस और केआईआईटी के संस्थापक डॉ. अच्युता सामंता ने बच्चों के साथ होली मना कर इसकी शुरुआत की। इस दौरान डॉ. सामंता ने देश और दुनिया में बसे सभी भारतीयों होली की शुभकामनाएं दीं। यह दुनिया की पहली होली होगी, जिसमें एक साथ 40 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ होली मनाई। उल्लेखनीय है कि केआईएसएस दुनिया का एक मात्र ऐसा विश्वविद्यालय है, जहां आदिवासी विद्यार्थियों के लिए केजी से पीजी तक पढ़ाई मुफ्त शिक्षा-व्यववस्था है। यहां पर भारत के 17 राज्यों के आदिवासी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

विज्ञापन

KISS: 40 thousand students celebrated Holi together in the world's largest tribal university
40 हजार छात्रों ने एकसाथ मनाई होली। - फोटो : अमर उजाला

इन कलाकारों ने मचाया धमाल
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण ओलिवुड के स्टार अभिनेता सिनेमैटिक क्रिटिक दिलीप हाली, लेखक डॉ. राजनिरंजन, विजय मल्ला, निर्देशक और निर्माता सव्यसाची मोहापात्र, संजय नायक, बसंत साहू, जुबली सुंदर, अजय राउत्रे, तपस सारागरिया, अवतार सिंह, बॉबी इस्लाम, डी. रेड्डी, तिरुपति साहू, प्रदीप दास, प्रीतम, अभिनेता सुकांत रथ, जीत, निरंजन, सागर मोहनती, पूनम, अभिषेक गिरी, अभिनेत्री नम्रता थप्पा, लिप्सा, पुष्पा पांडा, प्रतिभा पांडा, आकांक्षा कबी, बाल कलाकार श्रेयान्शी दास, आद्याशा प्रधान, हास्य कलाकार भक्त प्रह्लाद चरण पटनायक (हाडू), देबू ब्रह्मा, गुदू, गीतकार लक्ष्मीकांत पलित, विद्युत प्रभा पलित, प्रीतिनंदा राउत्रे, अंतर चक्रवर्ती, मोहित चक्रवर्ती, और 60 से अधिक प्रमुख व्यक्तित्व, जिनमें सैलाभामा मोहापात्र और ओडिसी नृत्य गुरु शाश्वत जोशी शामिल थे, कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्रों को प्रोत्साहित किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

KISS: 40 thousand students celebrated Holi together in the world's largest tribal university
स्विटजरलैंड के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. डॉ. हंस हेंगार्टनर - फोटो : अमर उजाला
अद्भुत व्यक्तित्व के धनी हैं सामंताः हेंगार्टनर
ईटीएच और यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ज्यूरिख, स्विटजरलैंड के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. डॉ. हंस हेंगार्टनर ने कहा, यह नजारा अद्भूत है। इस तरह का नजारा मैंने पहले कभी नहीं देखा। केवल यह नजारा ही नहीं बल्कि केआईएसएस और केआईआईटी के संस्थापक डॉ. अच्युता सामंता अद्भूत व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने वह कर दियाखा है, जितना मैं जानता हूं, उतना आज तक किसी ने नहीं किया है। 40 हजार आदिवासी बच्चे एक साथ रंगों का त्यौहार मना रहे हैं। यह अनोखा और अद्भूत दृश्य है।

 
विज्ञापन

KISS: 40 thousand students celebrated Holi together in the world's largest tribal university
केआईएसएस और केआईआईटी के संस्थापक डॉ. अच्युता सामंता - फोटो : अमर उजाला
यह मेरा सौभाग्य, मैं तो केवल निमित्तः सामंता
केआईएसएस और केआईआईटी के संस्थापक डॉ. अच्युता सामंता ने होली के अवसर पर कहा, यह मेरा सौभाग्य है कि केआईएसएस में इस समय 40 हजार आदिवासी बच्चों के साथ होली मना रहा हूं। यहां पर केजी से लेकर उच्च शिक्षा तक सभी मुफ्त में शिक्षा ग्रहण करते हैं। यह सब कुछ भगवान की कृपा है कि मैं निमित्त बना। नहीं तो एक इनसान इतना कुछ नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed