फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kishori murdered in Honor Killing case, Sheded dead body in Ganga, parents arrested

पश्चिम बंगाल: ऑनर किलिंग के संदिग्ध मामले में किशोरी की हत्या, गंगा में बहाया शव, माता-पिता गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2019 06:04 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 08 Jul 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
Kishori murdered in Honor Killing case, Sheded dead body in Ganga, parents arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में ऑनर किलिंग के एक संदिग्ध मामले में 16 साल की एक किशोरी की हत्या कर उसके शव को गंगा में बहा देने के आरोप में उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि माता-पिता उस किशोरी के एक युवक के साथ प्रेम संबंधों के खिलाफ थे। हत्या की घटना शुक्रवार की है। उसके बाद शनिवार को उक्त दंपति को गिरफ्तार किया गया। एक स्थानीय अदालत ने उनको पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


जिले के भूटनी थाने के तहत महेंद्र टोला गांव के रहने वाले धीरेन मंडल (45) और सुमति मंडल (40) की किशोरी पुत्री प्रतिमा मंडल का पड़ोसी गांव के अचिंत्य मंडल के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस ने बताया कि लड़की के माता-पिता इस संबंध के खिलाफ थे। इसी वजह से उसने नारायणपुर हाई स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी पुत्री की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका शव एक बोरे में भर कर उसे गंगा में बहा दिया। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पुत्री की हत्या के आरोप में उक्त दंपति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


भूटनी थाने के ओसी अभिषेक तालुदार ने कहा कि इस मामले में ऑनर किलिंग की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अभियुक्तों ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि प्रतिमा के प्रेमी के निचली जाति का होने की वजह से उनको इस संबंध पर एतराज था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालदा के पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया ने बताया कि लड़की का शव बरामद करने के लिए गोताखोरों की सहायता से नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अब तक उसे बरामद नहीं किया जा सका है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि मंडल दंपति ने अपनी पुत्री को बार-बार उस युवक के साथ संबंध तोड़ने को कहा था। लेकिन वह नहीं मानी। शुक्रवार शाम को इसी बात पर घर में झगड़ा हुआ और दंपति ने गला घोंट कर प्रतिमा की हत्या कर दी। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुत्री की हत्या के बाद उस दंपति ने शव को एक बोरे में भरा और स्थानीय घाट से एक नाव चुरा कर नदी के बीच ले जाकर बोरे को फेंक दिया। नाव के मालिक को किसी ने बताया कि उसकी नाव को मंडल दंपति ले गए हैं।

मंडल दंपति के गांव लौटने पर नाव के मालिक व गांव वालों ने उनसे पूछताछ शुरू की। प्रतिमा को घर में नहीं देख कर गांव वालों को संदेह हुआ। गांव वालों के दबाव डालने पर मंडल दंपति ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसके बाद किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके आधार पर मंडल दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed