फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kishan Reddy said North East will be connected with rail and air travel to provide employment from tourism

फैसला: किशन रेड्डी ने कहा- पर्यटन से रोजगार देने को रेल और हवाई यात्रा से जुड़ेगा नॉर्थ-ईस्ट

Mon, 13 Sep 2021 03:35 AM IST
Jeet Kumar सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 13 Sep 2021 03:35 AM IST
सार

केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने अमर उजाला को बताया कि नॉर्थ-ईस्ट में पर्यटन व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सड़क के अलावा हवाई व रेल मार्ग होना जरूरी है।

विज्ञापन
Kishan Reddy said North East will be connected with rail and air travel to provide employment from tourism
जी किशन रेड्डी - फोटो : facebook.com/gkishanreddy

विस्तार

नॉर्थ-ईस्ट अब देशभर के ट्रेन और हवाई मार्ग से जुड़ेगा।  मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्कम, मिजोरम, त्रिपुरा, मनिपुर  और सिक्किम आना आसान होगा। अभी तक असम के बाद सड़क मार्ग से ही यहां पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने पिछली कैबिनेट में इन राज्यों में केंद्रीय मंत्रियों को हवाई, सड़क,पर्यटन से जोडने का  निर्देश दिया था। इसका मकसद पर्यटन के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार और देशवासियों को नॉर्थ-ईस्ट से जोडना। इसमें शिक्षा, फिल्म, संस्कृति व हस्तकला विषयों पर  भी काम होगा।
विज्ञापन


पीएम का फोकस नॉर्थ-ईस्ट में सभ सुविधाए देना है, ताकि रोजगार को बढ़ावा मिल सके और देश-दुनिया इन राज्यों की प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार कर सके। इसी के तहत केंद्र और नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्यों व नॉर्थ-ईस्ट काउंसिल का  पहला कनक्लेव सोमवार से गुवाहाटी में आयोजित होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय,  नागर  विमानन, नेशनल हाइवे अथारिटी समेत कई अन्य मंत्रालय शामिल हो रहे हैं। फिलहाल पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के लिए रेल प्रोजेक्ट की योजना बन गयी है, अन्य पांच के लिए बनेगी।

फिल्म शूटिंग पर विशेष काम
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि शूटिंग के लिए अब प्रोडयूसर को स्वीटजरलैंड जाने की जरूरत नहीं है। वे नॉर्थ-ईस्ट के इन राज्यों को चुन सकते हैं। इसके लिए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय और प्रोडयूसर के साथ जल्द ही बैठक होगी। सब कुछ सही रहा तो फिल्म सिटी भी बन सकती है।


100 यूनिवर्सिटी के छात्र आएंगे नॉर्थ-ईस्ट
अभी आम लोगों में नॉर्थ-ईस्ट के बारे में सही जानकारी नहीं है। इसीलिए प्रधानमंत्री ने देशभर की 100 यूनिवर्सिटी से छात्रों को नॉर्थ-ईस्ट में भ्रमण करवाने को कहा है। इससे वे इन पहाड़ी राज्यों की संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन, भाषा आदि को जानेंगे। इससे बाहरी राज्यों केछात्र यहां पढने भी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed