फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kisan card of Congress

कांग्रेस का किसान कार्ड: कर्जा माफ, बिजली के बिल हॉफ

Thu, 01 Sep 2016 09:59 PM IST
विनोद अग्निहोत्री
विनोद अग्निहोत्री Updated Thu, 01 Sep 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Kisan card of Congress
राहुल गांधी - फोटो : file photo

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सिर्फ ब्राह्मण कार्ड के ही भरोसे नहीं बैठेगी। पार्टी विधानसभा चुनावों में जीत के लिए आक्रामक किसान कार्ड भी खेलेगी। किसानों के लिए कांग्रेस एक अभियान शुरु करने जा रही है जिसका नारा होगा कर्जा माफ बिजली के बिल हॉफ समर्थन मूल्य का हिसाब। कांग्रेस का यह किसान अभियान छह सितंबर को देवरिया से शुरु होने वाली राहुल गांधी की प्रदेश व्यापी यात्रा के साथ ही शुरु हो जाएगा।

विज्ञापन


अपने इस नारे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता गांव गांव घर घर जाकर लोगों से एक फार्म भरवाएंगे, जिसे किसान मांग पत्र का नाम दिया गया। इसमें राहुल गांधी के चित्र के साथ ये तीनों नारे एक वादे केरूप में लिखे होंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के किसान अभियान केलिए समर्थन के लिए उनके हस्ताक्षर लेंगे। उनके मोबाइल फोन से पार्टी के निर्देशित नंबर पर मिस्ड कॉल देंगे। फिर उसी फार्म की एक पर्ची रसीद के रूप में दी जाएगी जो कांग्रेस की ओर से लिखित वादा होगा कि अगर उसकी सरकार बनती है तो सबसे पहले ये तीन वादे पूरे किए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह जानकारी देने वाले प्रदेश कांग्रेस के एक शीर्ष नेता के मुताबिक पार्टी के चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बात किसानों के बीच सीधे पहुंचाने और उनका समर्थन लेने की यह रणनीति तैयार की है। इसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का टिकट मांग रहे संभावित पांच मजबूत दावेदारों से कहा गया है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में एक एक ब्लॉक चुन लें और वहां पांच पांच हजार किसानों से उनके घरों पर जाकर सीधे संपर्क करें और उक्त फार्म पर हस्ताक्षर कराकर पार्टी के किसान अभियान के लिए समर्थन हासिल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आकलन है कि प्रत्येक ब्लॉक से कम से कम 25 हजार लोगों से संपर्क करके उनके हस्ताक्षर लेकर फार्म भेजे जाएँगे। इस तरह कुल मिलाकर राज्य भर में दो करोड़ से ज्यादा लोगों तक पार्टी अपने किसान अभियान केजरिए सीधे पहुंचेगी और उनसे समर्थन का वादा लेगी और अपना लिखित वादा उन्हें देगी। एक तरह से यह पार्टी और मतदाता केबीच समर्थन और वादा पूरा करने का एक करार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed