फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kisan andolan : Anna Hazare threatens to central launch his last protest for farmers

अन्ना हजारे ने केंद्र को दी चेतावनी, किसानों की मांगे नहीं मानी, तो ‘अंतिम प्रदर्शन’ करेंगे

Mon, 28 Dec 2020 07:52 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 28 Dec 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan : Anna Hazare threatens to central launch his last protest for farmers
anna hazare

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने सोमवार को चेतावनी दी है कि अगर केंद्र ने किसानों के संबंध में उनकी मांगें जनवरी के अंत तक स्वीकार नहीं की, तो वह भूख हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगांव सिद्धि गांव में अन्ना हजारे ने पत्रकारों से रविवार को कहा कि वह किसानों के लिए पिछले तीन साल से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने इन मुद्दों के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन


83 वर्षीय अन्ना हजारे ने कहा कि सरकार केवल खोखले वादे करती है, इसलिए मुझे उस पर अब कोई विश्वास नहीं है। देखते हैं सरकार मेरी मांगों पर क्या कदम उठाती है। उन्होंने एक महीने का समय मांगा है और मैंने उन्हें जनवरी अंत तक का समय दिया है। अगर मेरी मांगे पूरी नहीं हुईं, मैं फिर भूख हड़ताल करूंगा। यह मेरा आखिरी प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना हजारे ने 14 दिसंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि एम. एस. स्वामीनाथन समिति की अनुशंसाओं को लागू करने और कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) को स्वायत्तता प्रदान करने संबंधी उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया गया, तो वह भूख हड़ताल करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ बागाडे ने हाल ही में हजारे से मुलाकात भी की थी और उन्हें केंद्र द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के बारे में अवगत कराया था। हजारे ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आठ दिसंबर को किसान संगठनों के भारत बंद के समर्थन में उपवास रखा था।


बता दें कि केंद्र सरकार सितंबर में पारित इन तीनों कृषि कानूनों को जहां कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के तौर पर पेश कर रही है। वहीं प्रदर्शनकारी किसानों ने आशंका जताई है कि नए कानूनों से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी और वे बड़े कॉरपोरेट पर निर्भर हो जाएंगे। किसान दिल्ली से लगी सीमाओं पर एक महीने से अधिक समय से इन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार के रणनीतिकारों ने किसानों से कई बार बातचीत करने की कोशिश की। हालांकि, इन वार्ताओं से कोई हल नहीं निकला।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed