फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kisan agitation: Now Rahul-BJP face to face, accusatory allegations-counter-charges

किसान आंदोलनः अब राहुल-भाजपा में जुबानी जंग, निराले आरोप-प्रत्यारोप

Wed, 03 Feb 2021 11:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 03 Feb 2021 11:02 PM IST
सार

गृहमंत्री बताएं कैसे घुसे उपद्रवी: राहुल गांधी
अपरिपक्वता दिखा रहे हैं राहुल: संबित पात्रा
 

विज्ञापन
Kisan agitation: Now Rahul-BJP face to face, accusatory allegations-counter-charges
rahul gandhi, sambit patra

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी चाहे जितनी शिद्दत से मुद्दे उठाएं, लेकिन भाजपा की कोशिश उन्हें कमजोर नेता साबित करने की ही रहती है। राहुल गांधी व भाजपा के बीच निराले आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। 

विज्ञापन


बुधवार को राहुल गांधी ने 26 जनवरी को लाल किले पर बवाल तथा बजट-2021 पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय को बताना चाहिए कि उपद्रवी लाल किले में कैसे घुसे? उन्होंने किसानों के प्रति केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों पर सवाल उठाया और कहा कि केन्द्र सरकार फौजियों व किसानों सबसे पैसा लेकर अपने पांच-छह मित्रों की जेब में डालना चाहती है। 
विज्ञापन

 

जवाब में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी अपरिपक्वता दिखा रहे हैं। पात्रा ने राहुल गांधी की क्षमता और मंशा दोनों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों को भड़का रहे हैं। वह चाहते हैं कि लाठी, गोली चले, लाशें बिछ जाएं। लड़ाई सडकों पर हो। राहुल गांधी की मंशा हुड़दंगियों को रिहा कराने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने पीएम पर तंज कर किया ट्वीट
राहुल गांधी ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था कि सारे तानाशाहों के नाम एम अक्षर से क्यों शुरू होते हैं? उन्होंने उदाहरण के तौर पर मार्कोस, मुसोलिनी, मिलोसेविक, मुबारक, मुशर्रफ और मिकोम्बरो का नाम लिया। 


मंत्री जावड़ेकर ने दिया जवाब
राहुल के इस तंज का जवाब केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिया और कहा कि एम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी नाम शुरू होता है। 

राहुल बोले-एक फीसदी लोगों का बजट
राहुल गांधी ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान केन्द्र सरकार पर सीधा हमला बोला और किसान आंदोलन के बाबत दिल्ली बार्डर पर किलोबंदी को लेकर सवाल उठाया। केन्द्र सरकार के बजट 2021-22 पर हमला बोला। इसे एक प्रतिशत लोगों का बजट बताया और कहा कि किसान पीछे नहीं हटने वाले। केन्द्र सरकार को तीन कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा।

पात्रा के अलावा मंत्रियों ने भी राहुल पर किया पलटवार
भाजपा की ओर से राहुल गांधी पर पलटवार केवल संबित पात्रा ने ही नहीं किया बल्कि दिल्ली के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी किया। केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने भी किसान आंदोलन पर तंज कसा और कहा कि ये अन्नदाता किसान नहीं बल्कि इसमें कुछ राजनीतिक तत्व घुस गए हैं जैसे सोनिया गांधी, राहुल गांधी। 


राहुल से घबराती है भाजपा
कांग्रेस प्रवक्ता और आईटी सेल के प्रभारी रोहन गुप्ता कहते हैं कि यह भाजपा की पुरानी आदत है। वह राहुल गांधी से घबराती है। जब भी राहुल गांधी बोलते हैं तो उसके साथ ही भाजपा की एक फौज कांग्रेस सांसद को निजी तौर पर टारगेट करने के लिए तैयार हो जाती है। यह फौज कभी मुद्दों पर बात नहीं करती। इसका मकसद केवल राहुल गांधी को निशाने पर लेना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed