फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kisan agitation: Mahapanchayats in UP, A call to be ready for giving needles and life also

किसान आंदोलन : यूपी में महापंचायतों को दौर, सुई से लेकर जान देने को भी तैयार रहने आह्वान

Sat, 20 Mar 2021 10:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 20 Mar 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Kisan agitation: Mahapanchayats in UP, A call to be ready for giving needles and life also
किसान महापंचायत को संबोधित करते नेता - फोटो : self

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के अंतर्गत यूपी में किसान महापंचायत का दौर जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश ने भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक असली ने लहरपुर सीतापुर में किसान महापंचायत का आयोजन किया। इसमें किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन को मजबूत करने के लिए सुई से लेकर जान तक की जरूरत होती है, जिसके पास जो है वह आंदोलन में भेजें। 

विज्ञापन

यूपी के अधिकांश जिलों में महापंचायतों का आयोजन हो रहा है। लहरपुर में महापंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक कानून वापसी नहीं करेगी, तब तक घर वापसी नहीं होगी। किसान का एजेंडा बिल्कुल साफ है। उन्हें एमएसपी पर खरीदी की गारंटी का कानून चाहिए। महापंचायत में सभी किसानों व मजदूरों ने किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सभी श्रोताओं को गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन को मजबूत करने के लिए अपील भी। किसान नेताओं ने किसानों से कहा कि आंदोलन को मजबूत करने के लिए सुई से लेकर जान तक की जरूरत होती है। जो खुद आ सकते हैं वो खुद आकर आंदोलन को मजबूत बनाएं। इस महापंचायत में आत्मजीत सिंह राष्ट्रीय संयोजक और मुख्य अतिथि प्रदीप हुड्डा, हरीश हूण और  कॉमरेड ब्रिज बिहारी, रिचा सिंह, संदीप पांडे को प्रधान हरजिंदर ने सरोपा पहना कर सम्मान भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed