फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmer widows from Vidarbha march to Delhi to join ongoing protest

किसान आंदोलन : विदर्भ से दिल्ली रवाना हुईं किसानों की विधवाएं

Fri, 22 Jan 2021 05:03 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Jan 2021 05:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer widows from Vidarbha march to Delhi to join ongoing protest
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में अब विदर्भ में आत्महत्या कर चुके किसानों की विधवाएं भी दिल्ली कूच कर गई हैं। बृहस्पतिवार को विधवा महिलाएं और उनके परिजन सहित 100 लोगों का जत्था दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए यवतमाल के पांढरकवडा से दिल्ली रवाना हुआ।

विज्ञापन


विदर्भ जन आंदोलन समिति के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री किशोर तिवारी ने यह जानकारी दी। तिवारी ने बताया कि ये महिलाएं दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए दिल्ली जा रही हैं। किसानों के परिजनों की भी मांग है कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस लें।
विज्ञापन


यात्रा में शामिल रेखा गुलवडे ने बताया कि 14 साल पहले पति ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उन पर आ पड़ी। किसी तरह से बच्चों की पढ़ाई पूरी कराई लेकिन हमारी समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली जाकर मोदी सरकार से मांग करेंगे कि किसानों को बचाने के लिए कृषि कानून रद्द करें। इस जत्थे का नेतृत्व कर रहे तिवारी ने कहा कि जब तक किसान आंदोलन चलेगा। हम आंदोलनकारी किसानों के साथ रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed