फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kirit Somaiya raises Emaar MGF issue in Lok sabha

बीजेपी सांसद ने लोकसभा में उठाया राहुल गांधी की दुकानों का मुद्दा

Wed, 04 May 2016 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
Kirit Somaiya raises Emaar MGF issue in Lok sabha
राहुल गांधी से संसद में सफाई देने की मांग - फोटो : PTI

किरीट सोमैया ने बुधवार को एक बार फिर से राहुल गांधी के इमार एमजीएफ के जुड़े मुद्दे को लोक सभा में उठाया और राहुल गांधी से इस मुद्दे पर सफाई देने की मांग की है। एमजीएफ मामले में राहुल गांधी पर दो दुकानों को बहुत अधिक कीमत पर बेचने का आरोप है। हालांकि, सोनिया गांधी ने किरीट सोमैया के आरोपों को नकारते हुए कहा है कि इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन


इस मामले में किरीट सोमैया ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने गुरुग्राम के मेट्रोपॉलिटिन मॉल में उनके नाम से स्थित दो दुकानों को काफी अधिक रुपयों में बेचा है। किरीट सोमैया का सवाल है कि आखिर राहुल गांधी ने अपनी दुकान को इतने अधिक दाम में कैसे बेचा? इन सभी आरोपों पर राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी दोनों दुकानों की जानकारी शपथ पत्र में दी गई है और इस तरह के आरोपों का जवाब वह खुद संसद में देंगे। 
विज्ञापन


सोमैया ने राहुल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 2006 में राहुल गांधी ने मेट्रोपॉलिटिन मॉल में 2 प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 70 लाख का कर्ज लिया। 7 दिसंबर 2007 में इसका कब्जा लेने के बाद 13 दिसंबर 2007 को 60-70 लाख रुपए किराए पर एमजीएफ को 60-70 लाख रुपए सालाना किराए पर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमैया ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि दो दुकानों की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है तो उनका सालाना किराया 70 लाख रुपए कैसे हो सकता है। इसके दो साल बाद ही एमजीएफ के एक एजेंट ने 5-7 करोड़ रुपए की कीमत पर उन दुकानों को खरीद लिया। इस बात पर किरीट सोमैया ने कहा कि क्या साले बहनोई में कोई रेस चल रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed