फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kirit Somaiya absconding with son, Maharashtra Home department says they are untraceable, allegation of fraud in INS Vikrant donation campaign

किरीट सोमैया पुत्र समेत फरार! : पुलिस को नहीं मिल रहे, ईओडब्ल्यू ने कल पेश होने का समन भेजा, दफ्तर की तलाशी ली

Tue, 12 Apr 2022 11:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 12 Apr 2022 11:20 AM IST
सार

आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए चंदा जुटाने व उसके कथित धांधली को लेकर मुंबई पुलिस ने सोमैया पिता-पुत्र के खिलाफ हाल ही में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Kirit Somaiya absconding with son, Maharashtra Home department says they are untraceable, allegation of fraud in INS Vikrant donation campaign
किरीट सोमैया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

क्या भाजपा नेता किरीट सोमैया व उनके पुत्र नील सोमैया फरार हो गए हैं? महाराष्ट्र के गृह विभाग की मानें तो यह सही है। विभाग का कहना है कि पुलिस केस दर्ज होने के बाद से दोनों मिल नहीं रहे हैं। मंगलवार दोपहर मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू शाखा की तीन सदस्यीय टीम ने सोमैया के दफ्तर व अन्य परिसरों की तलाशी ली। इसके बाद सोमैया पिता-पुत्र को 13 अप्रैल को पूछताछ के लिए पेश होने का समन भेजा गया। 
विज्ञापन

 

नौसेना से रिटायर हो चुके आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए चंदा जुटाने व उसमें कथित धांधली को लेकर मुंबई पुलिस ने सोमैया पिता-पुत्र के खिलाफ हाल ही में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। यह केस एक पूर्व सैन्यकर्मी व अन्य ने दर्ज कराया है। इससे पूर्व शिवसेना नेता संजय राउत ने आरोप लगाया था कि सोमैया ने इस देशव्यापी चंदा अभियान में 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। 

विज्ञापन


इस चंदा अभियान का मकसद नौसेना के युद्धपोत विक्रांत को संग्रहालय का रूप देने व उसे भंगार बनाने से बचाना था। राउत का आरोप है कि विक्रांत अभियान के अगुआ सोमैया थे। जुटाया गया 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा सरकारी खजाने में जमा नहीं कराया गया। मामले में सोमैया पिता-पुत्र को जेल जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पूर्व सांसद सोमैया ने इस मामले में किसी घोटाले से साफ इनकार करते हुए कहा है कि विक्रांत को बचाने के अभियान में एक रुपये की भी हेरोफेरी नहीं हुई है। बहरहाल, शिवसेना/भाजपा के बीच जारी सियासी व कानूनी दांवपेच में सोमैया उलझ गए हैं। उन्हें पुलिस या अदालत के समक्ष अपना पक्ष स्पष्ट रूप से रखना होगा। इसके बाद ही धोखाधड़ी के आरोपों की सचाई सामने आ सकेगी।आईएनएस विक्रांत ने 1971 की भारत पाक जंग में अहम भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed