फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kiren rijiju statement over china encroachment in arunachal pradesh

'अरुणाचल में चीनी सैनिकों ने दो बार किया अतिक्रमण'

Sat, 20 Aug 2016 08:02 AM IST
एजेंसी/पासीघाट
एजेंसी/पासीघाट Updated Sat, 20 Aug 2016 08:02 AM IST
विज्ञापन
kiren rijiju statement over china encroachment in arunachal pradesh
क‌िरण र‌िज‌िजू
 केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में दो बार चीनी सेना द्वारा अतिक्रमण किए जाने की खबर है। यहां पासीघाट एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) का उद्घाटन करने के बाद मंत्री ने कहा कि पहली घटना 22 जुलाई को सुदूर एंजाव जिले के किबिथू में हुई जबकि दूसरा अतिक्रमण भी जुलाई में ही तवांग जिले के थंगसा में हुआ।
विज्ञापन


रिजिजू ने कहा, ‘हम इसे घुसपैठ नहीं कह सकते बल्कि यह अतिक्रमण था क्योंकि चीनी सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगते क्षेत्र में आ गई थी।’ उन्होंने कहा कि जब किबिथू से आईटीबीपी ने इस मामले की खबर भेजी तब केंद्र ने उसका सत्यापन किया और पाया कि यह बस अतिक्रमण की घटना है। जब उनसे सीमापार के चीन के बुनियादी ढांचे के जैसा ढांचा खड़ा करने के सरकार के प्रयास के बारे में पूछा गया तो केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र पहले ही बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है और पासीघाट में एएलजी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। 
विज्ञापन


रिजिजू ने कहा, ‘हम अपनी सीमा पर के बुनियादी ढांचों को मजबूत कर किसी देश को चुनौती या उसके साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहे हैं। हमें अपनी रक्षा को मजबूत करने के लिए जबर्दस्त बुनियादी ढांचा खड़ा करना होगा और हमने जो कुछ किया है वह इसलिए है क्योंकि भारत क्षमता के साथ उभरती ताकत है। अतएव वायुसेना के पास सीमावर्ती राज्यों में संचालनात्मक आधार होना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

म्यांमार से विद्रोही संगठनों के खिलाफ कार्रवाई को कहा

kiren rijiju statement over china encroachment in arunachal pradesh
रिजिजू
रिजिजू ने कहा कि भारत ने म्यांमार से उनके देश में आश्रय लिए हुए विद्रोही संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें है कि पूर्वोत्तर के विद्रोही संगठनों के कई नेता म्यांमार में छुपे हैं। रिजिजू ने बताया कि हम लगातार वहां कि सरकार से बात कर रहे हैं और इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

पासीघाट। पासीघाट में शुक्रवार को देश को समर्पित एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) से अब बड़े लड़ाकू विमान समेत हर तरह के एयरक्राफ्ट उड़ान भर सकेंगे। चीन सीमा पर देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है। रिजिजू कहा कि एलएलजी में हर तरह के विमान और हेलिकॉप्टर ऑपरेट कर सकेंगे। एएलजी के चालू  होने के बाद सेना, अर्धसैनिक बलों और साथ ही अरुणाचल प्रदेश के नागरिकों को भी सुविधा होगी। प्रदेश के नागरिक अब देश के दूसरे भागों से एयर कनेक्टिवटी के जरिये जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed