फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kiren Rijiju slam opposition retired judges says Signature campaign against Home Minister amit shah is unfair

Kiren Rijiju: 'गृह मंत्री के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान अनुचित', विपक्ष और रिटायर्ड जजों पर रिजिजू का पलटवार

Sat, 30 Aug 2025 05:24 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 30 Aug 2025 05:24 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बंगलूरू में कांग्रेस और विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कुछ रिटायर्ड जजों द्वारा चलाए गए सिग्नेचर कैंपेन को अनुचित बताया। रिजिजू ने कांग्रेस नेताओं पर प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Kiren Rijiju slam opposition retired judges says Signature campaign against Home Minister amit shah is unfair
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को बंगलूरू में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर कुछ सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जजों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को असंवैधानिक और अनुचित करार दिया। रिजिजू ने कहा कि यह मामला पूरी तरह राजनीतिक है और रिटायर्ड जजों की भागीदारी से यह संदेश जाता है कि वे अपने कार्यकाल में भी विचारधारात्मक झुकाव रखते थे।
विज्ञापन


रिजिजू ने कहा कि कुछ रिटायर्ड जजों ने गृह मंत्री के खिलाफ पत्र लिखे और अभियान शुरू किया, जो न्यायपालिका की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति का चुनाव एक राजनीतिक प्रक्रिया है। रिटायर्ड जजों को इसमें दखल नहीं देना चाहिए। इससे यह संदेश जाता है कि वे अपने कार्यकाल में भी किसी खास विचारधारा से प्रभावित थे। यह ठीक नहीं है कि गृह मंत्री के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की कॉलेजियम से मांग, कहा- शीर्ष अदालत में की जाए महिला न्यायाधीशों की पदोन्नति
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं की भाषा पर तीखा वार
रिजिजू ने कांग्रेस नेताओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी और तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा का नाम लेते हुए कहा कि यह रवैया लोकतंत्र और देश के भविष्य के लिए खतरनाक है। रिजिजू ने कहा, “हम लोकतांत्रिक लोग हैं और सम्मानपूर्वक बात करते हैं। लेकिन विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, यह उचित नहीं है।”


चुनाव आयोग और कांग्रेस की नाराजगी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा और एनडीए हमेशा संवैधानिक दायरे में चुनाव लड़ते हैं। जबकि कांग्रेस अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ती है। उन्होंने कहा कि अगर जनता आपको वोट नहीं दे रही तो चुनाव आयोग को कोसने का क्या मतलब? राहुल गांधी ने तीन चुनाव हारे हैं और अब उनका गुस्सा देश, जनता और संविधान पर निकल रहा है। यह जनता की पसंद है कि वे आपको वोट नहीं दे रहे, इसमें हमारी गलती नहीं।

ये भी पढ़ें- गिरफ्तार TMC विधायक न्यायिक हिरासत में भेजे गए; ईडी मामले में पीएमएलए कोर्ट का अहम फैसला

भ्रष्टाचार और कानून पर सफाई
विपक्ष द्वारा प्रस्तावित कानून को लेकर उठाए गए सवालों पर भी रिजिजू ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री 30 दिन की जेल सजा पाता है तो उसे पद से हटाने का प्रावधान न्यायसंगत है। उन्होंने कहा कि अगर आपने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है तो अदालत से जमानत मिल जाएगी। फिर डर किस बात का? जो लोग गंदगी में फंसे हैं, वही कानूनों को गाली दे रहे हैं। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश पर राज किया, लेकिन मौजूदा व्यवहार और भाषा के चलते जनता अब उन्हें सत्ता का मौका नहीं देगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed