फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kiren rijiju slam congress crowd funding program called it donate for dynasty dheeraj sahu

Kiren Rijiju: 'वंशवाद के लिए दान', केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के ऑनलाइन चंदा जुटाने के अभियान पर कसा तंज

Sun, 17 Dec 2023 12:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 17 Dec 2023 12:04 PM IST
सार

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 353 करोड़ रुपये की नकदी मिलने के बाद भाजपा सरकार कांग्रेस को घेरने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
kiren rijiju slam congress crowd funding program called it donate for dynasty dheeraj sahu
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और उनके  ऑनलाइन चंदा जुटाने के अभियान पर तगड़ा तंज कसा। बता दें कि कांग्रेस ने 'डोनेट फॉर देश' नाम से अभियान की शुरुआत की है, जिसमें पार्टी लोगों से ऑनलाइन चंदा लेगी। इस पर किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर इसे 'वंशवाद के लिए दान योजना' बता दिया।
विज्ञापन


किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट कर साधा कांग्रेस पर निशाना
किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 'अपने सांसद की पैसों की लूट पकड़े जाने के बाद, कांग्रेस एक नई योजना डोनेट फॉर डाइनेस्टी (वंशवाद के लिए दान) लाई है। यह योजना राजवंश के लाइफस्टाइल के खर्चों को पूरा करने के लिए लाई गई है, जो बिना लग्जरी और दूसरों के पैसों के बिना रहने का आदी नहीं है।' 
विज्ञापन


कांग्रेस ने शुरू किया ऑनलाइन चंदा मांगने का कैंपेन
कांग्रेस ने अपने ऑनलाइन चंदा जुटाने के अभियान का उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और संसाधनों और अवसरों का समान बंटवारा बताया है। कांग्रेस ने इसे महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज फंड से प्रेरित बताया है। बता दें कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 353 करोड़ रुपये की नकदी मिलने के बाद भाजपा सरकार कांग्रेस को घेरने का प्रयास कर रही है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि उसका धीरज साहू के पास मिले पैसों से कोई लेना-देना नहीं है और पार्टी का इससे कोई ताल्लुक नहीं है। धीरज साहू भी कह चुके हैं कि यह पैसा पार्टी का नहीं है बल्कि उनके परिवार से संबंधित है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


18 दिसंबर को कैंपेन लॉन्च करेंगे खरगे
बता दें कि कांग्रेस के डोनेट फॉर देश कैंपेन के तहत लोगों से पार्टी को 138, 1380 या 13800 रुपये दान करने की अपील की है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कैंपेन की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान की आधिकारिक तौर पर लॉन्चिंग 18 दिसंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जाएगी। 28 दिसंबर से लेकर पार्टी के स्थापना दिवस तक कांग्रेस कार्यकर्ता जमीनी अभियान शुरू करेंगे। इसमें पार्टी के स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों से चंदा मांगेंगे। प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित किया जाएगा, जहां से कम से कम 138 रुपये प्रत्येक घर से चंदा लिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed