फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kiran Patel brought from Jammu Kashmir to Gujarat arrested for cheating Morbi businessman of more than 42 lakh

Gujarat: जम्मू-कश्मीर से गुजरात लाया गया ठग किरण पटेल, कारोबारी से 42 लाख रुपये धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

Thu, 10 Aug 2023 07:32 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Aug 2023 07:32 PM IST
सार

ठग किरण पटेल को गुरुवार को 42 लाख से अधिक रुपये के धोखाधड़ी मामले में अहमदाबाद अपराध शाखा द्वारा ट्रांसफर वारंट पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की जेल से गुजरात लाया गया।

विज्ञापन
Kiran Patel brought from Jammu Kashmir to Gujarat arrested for cheating Morbi businessman of more than 42 lakh
ठग किरण पटेल। - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

ठग किरण पटेल को गुरुवार को अहमदाबाद अपराध शाखा द्वारा ट्रांसफर वारंट पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की जेल से गुजरात लाया गया। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी और कहा कि धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। किरण पटेल के खिलाफ यह सातवीं प्राथमिकी है। 

विज्ञापन


सबसे पहले किरण पटेल को कथित तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में खुद को पेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। किरण के जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा घेरे में घूमते हुए वीडियो वायरल हो गए थे। पटेल को तीन मार्च को चौकस सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ा था, तब वह कश्मीर घाटी की तीसरी यात्रा पर था।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि उसे शुक्रवार तक अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया गया, यह दूसरा मौका है जब गुजरात पुलिस उन्हें ट्रांसफर वारंट के जरिए जम्मू-कश्मीर से लेकर आई है। एक बयान के अनुसार, किरण पटेल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (विश्वास का उल्लंघन), 120बी (आपराधिक साजिश) और 170 (प्रतिरूपण) के तहत आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात के भरत पटेल एक साल पहले मोरबी में एक फैक्ट्री स्थापित करने की योजना बना रहे थे, तभी किरण पटेल ने उनसे यह दावा करते हुए संपर्क किया कि वह पीएमओ में ए क्लास के अधिकारी के रूप में काम करता है और वह अपने प्रभाव का उपयोग करके राज्य सरकार से आवश्यक मंजूरी प्राप्त कर सकता है और इसके एवज में किरण पटेल ने व्यवसायी से विभिन्न किस्तों में 42.86 लाख रुपये लिए। 


हालांकि, जब सात-आठ महीने तक कुछ नहीं हुआ, तो भरत पटेल को शक हुआ और पता चला कि किरण पटेल झूठ बोल रहा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया। किरण पटेल गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा और बयाद शहरों में इसी तरह की एफआईआर का सामना कर रहे हैं और कुछ मामलों में उनकी पत्नी मालिनी पटेल को सह-आरोपी के रूप में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed