{"_id":"574af7934f1c1b8228108cc5","slug":"kiran-bedi-takes-oath-as-lt-governor-of-puducherry","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण बेदी ने ली पुद्दुचेरी के उप-राज्यपाल पद की शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किरण बेदी ने ली पुद्दुचेरी के उप-राज्यपाल पद की शपथ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 May 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
किरण बेदी ने की नई पारी की शुरुआत
- फोटो : ANI
पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा नेत्री किरण बेदी ने रविवार को पुद्दुचेरी के उप राज्यपाल पद की शपथ ली। हाल ही में केंद्र सरकार ने बेदी को पुद्दुचेरी का उप राज्यपाल बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
बेदी के उप राज्यपाल बनने के बाद पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किए गए नारायणस्वामी ने उन्हें बधाई दी। नारायणस्वामी ने सोमवार को उप राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने के लिए अनुमति लेने की बात कही।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान किरण बेदी ने बीजेपी के टिकट पर कृष्णानगर से विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें बीजेपी ने अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी घोषित किया था। चुनाव में बेदी ज्यादा कमाल तो नहीं दिखा पाईं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन