फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kin of former Telangana CM KCR held in case of trespass, attempt to murder

Telangana: पूर्व सीएम केसीआर के भतीजे कन्ना राव गिरफ्तार, जमीन हड़पने और हत्या के प्रयास मामले में कार्रवाई

Tue, 02 Apr 2024 07:46 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 07:46 PM IST
सार

तेलंगाना के पूर्व सीएम और बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव के भतीजे कन्ना राव को जमीन हड़पने के मामले में गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि कंपनी के एक प्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर 3 मार्च को आदिबतला पुलिस स्टेशन में  कन्ना राव और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Kin of former Telangana CM KCR held in case of trespass, attempt to murder
तेलंगाना के पूर्व सीएम चंद्रशेखर राव के भतीजे कन्ना राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना के पूर्व सीएम और बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव के भतीजे कन्ना राव को एक निजी कंपनी की जमीन में कथित तौर पर अतिक्रमण करने और कुछ लोगों पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन


जमीन हड़पने, हत्या के कन्ना राव पर लगे आरोप 
गौरतलब है कि कंपनी के एक प्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर 3 मार्च को आदिबतला पुलिस स्टेशन में चंद्रशेखर राव के भतीजे के कन्ना राव और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिन्होंने उन पर कंपनी की 10,890 वर्ग गज भूमि पर अतिक्रमण करने और देखभाल करने वालों पर हमला करने का आरोप लगाया था। कन्ना राव पर हत्या का प्रयास, दंगा, आपराधिक अतिक्रमण से जुड़ी कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।  
विज्ञापन


न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है- पुलिस अधिकारी
तेलंगाना हाईकोर्ट ने हाल ही में कन्ना राव समेत कुछ आरोपियों की याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिसमें मामले में उनके खिलाफ कार्यवाही को रद्द करने की मांग की गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कन्ना राव को मामले के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने लगाए ये गंभीर आरोप
शिकायतकर्ता ने कहा कि उनकी कंपनी ने 2020 में जमीन खरीदी थी और बाद में इस जमीन का स्वामित्व 2023 में उनकी सहयोगी इकाई को हस्तांतरित कर दिया गया था। एफआईआर के मुताबिक, 3 मार्च को आरोपी और उसके सहयोगियों ने जमीन पर आपराधिक रूप से अतिक्रमण किया, परिसर की दीवार को ध्वस्त कर दिया और वहां देखभाल करने वालों पर पत्थरों और छड़ों से हमला किया। बाद में उन्होंने एक झोपड़ी और कंटेनर में आग लगा दी, जहां देखभाल करने वाले रहते थे। बता दें बीआरएस प्रमुख की बेटी के. कविता को हाल ही में दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed