{"_id":"57517f1c4f1c1b7d2810c2f5","slug":"kidney-swapping-brings-hindu-muslim-family-closure","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हिंदू ने मुस्लिम से किडनी बदलकर कायम की मिसाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक हिंदू ने मुस्लिम से किडनी बदलकर कायम की मिसाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Jun 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
किडनी के मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपुर में एक हिंदू व्यक्ति ने मुसलमान से किडनी स्वैप करके नयी मिसाल कायम की है। दरअसल, किडनी के दो मरीज थे एक तीस वर्षीय हिंदू खामगांव से और एक 35 वर्षीय मुसलमान कांपटी से, दोनों काफी दिनों से डायलीसिस पर चल रहे थे।
विज्ञापन
उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सख्त जरूरत थी। उन दोनों के ब्लडग्रुप किसी भी परिजन से न मिल पाने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर दोनों परिवार वालों ने किडनी की अदला-बदली करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
खामगांव के मरीज की बहन वॉकहार्ड अस्पताल के यूरोसर्जन डॉक्टर संजय कोल्टे की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। वह कहती हैं कि डॉक्टर साहब न होते तो उसके भाई की जान नहीं बच पाती। जात-पात तो मनुष्यों की बनायी दूरियां हैं। सभी इंसानों का शरीर तो बराबर है। खामगांव वाले परिजन के पास पैसा न होने की वजह से उन लोगों ने चंदे से इकट्ठा हुए धन से किडनी का ऑपरेशन करवाया।
विज्ञापन