फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kidnapping-and-murder accused wanted by Kerala Police brought back from Saudi Arabia: CBI

Operation Trishul: अपहरण और हत्या का आरोपित सऊदी अरब से भारत लाया गया, ऑपरेशन त्रिशुल के तहत हुआ प्रत्यर्पण

Sun, 12 Mar 2023 03:44 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 12 Mar 2023 03:44 PM IST
सार

Operation Trishul: अधिकारियों के अनुसार सऊदी अरब की इंटरपोल इकाई ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मक्काटा के ठिकाने के बारे में सूचित किया था और उसे भारत वापस ले जाने के लिए एक टीम भेजने की मांग की। सीबीआई ने यह जानकारी केरल पुलिस को दी, जो रविवार को आरोपी को सऊदी अरब से देश वापस ले आई।

विज्ञापन
Kidnapping-and-murder accused wanted by Kerala Police brought back from Saudi Arabia: CBI
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केरल पुलिस की ओर से वांछित अपहरण और हत्या के आरोपी को सऊदी अरब से प्रत्यर्पित किया है। उन्हें रविवार को 'ऑपरेशन त्रिशूल' के तहत वापस लाया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) के साथ भगोड़ा मोहम्मद हनीफा मक्काटा 2006 में हुई करीम नामक व्यक्ति के अपहरण और हत्या के मामले में केरल पुलिस की ओर से वांछित था। अधिकारियों के अनुसार इस मामले की जांच कोझीकोड के कुन्नामंगलम पुलिस स्टेशन की ओर से की गई थी। बात में उसके साऊदी अरब में होने का पता चला था।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार सऊदी अरब की इंटरपोल इकाई ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मक्काटा के ठिकाने के बारे में सूचित किया था और उसे भारत वापस ले जाने के लिए एक टीम भेजने की मांग की। सीबीआई ने यह जानकारी केरल पुलिस को दी, जो रविवार को आरोपी को सऊदी अरब से देश वापस ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मक्काटा जनवरी 2022 के बाद भारत लाया गया 33वां वांछित है। उन्हें सीबीआई की ओर से शुरू किए गए "ऑपरेशन त्रिशूल" के तहत वापस लाया गया था। अधिकारियों के अनुसार अभियान के तहत इंटरपोल की मदद से विदेशों में अपराधियों और अपराध से अर्जित आय का पता लगाया जाता है और उन्हें वापस लाया जाता है।    


इंटरपोल के अनुसार भारतीय एजेंसियां ऑपरेशन त्रिशुल के माध्यम से वैश्विक स्तर पर 276 वांछितोंकी तलाश कर रही हैं। इनमें नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, नितिन संदेसरा और जतिन मेहता सरीखे कुछ हाई-प्रोफाइल आर्थिक अपराधी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed