खुशखबरः ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें समेत वो प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी की ओर से 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों के लिए 23 से 30 दिसंबर तक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें 7 रात 8 दिन का पैकेज है जिसका किराया 7560 रुपये है। ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर एवं अहमदाबाद में साबरमती आश्रम के भी दर्शन कराए जाएंगे।
इस ट्रेन में बैठने की सुविधा वाराणसी, जौनपुर जं. शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर व झांसी से उपलब्ध है। यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर व रात्रि का भोजन व स्थानीय यात्रा बसों के द्वारा करवाई जाएगी। यात्रियों के ठहरने के लिए व्यवस्था धर्मशालाओं में की जाएगी।
लड़कियों के लिए शुरू हुई फ्री बस सेवा
बेटी पढ़ाओ के स्लोगन को चूरी गांव के भामाशाह डॉ.रामेश्वर यादव ने साकार किया है। उन्होंने शुक्रवार को बेटियों के लिए नि:शुल्क बेटी वाहिनी बस सेवा की शुरुआत की। भामाशाह डॉ.यादव राजकीय सेवा में नीमकाथाना में शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक है। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क बेटी वाहिनी सेवा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बेटियों को आगे बढ़ाना है। बेटियों ने हर जगह अपने समाज देश का मान बढ़ाया है।
बताया कि एक रोज नीमकाथाना से पैतृक गांव चूरी रहा था। तभी शाम के समय कुछ बेटियों को पैदल अपने घर आते हुए देखा तभी से मन में बच्चियों के प्रति पीड़ा हुई। बच्चियों के लिए कुछ करने की सोची और बालिकाओं से वार्ता कर उनकी पीड़ा जानी। कॉलेज स्कूल आने जाने के लिए वाहनों का काफी इंतजार करना पड़ता है। बच्चियों के लिए नि:शुल्क वाहन उपलब्ध करवाने का संकल्प ले लिया।
छात्रों को आंसर शीट देने के लिए सीबीएसई तैयार
सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है। सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अगर अपनी आंसर कॉपी देखना चाहते हैं तो अब ऐसा कर पाएंगे और इसके लिए उन्हें 1000 या 1200 रुपये देने की जरूरत नहीं है। बल्कि हर पेज 2 रुपये पर वो अपनी आंसर कॉपी हासिल कर सकते हैं।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई के खिलाफ एक अवमानना याचिका दायर की गई थी। जिसमें ये कहा गया था कि आरटीआई अधिनियम के तहत छात्रों को 2 रुपये प्रति पृष्ठ पर आंसरशीट की प्रति उपलब्ध कराने के कोर्ट के आदेश की सीबीएसई ने अवमानना की है। बता दें कि आंसर कॉपी उपलब्ध कराने के लिए CBSE कक्षा 10वीं के छात्रों से 1000 और कक्षा 12वीं के छात्रों से 1200 रुपये ले रहा था।
कुंभ मेले में हाइब्रिड एयरोबोट का होगा इस्तेमाल
अगली अच्छी खबर ये है कि इसबार के कुंभ मेले में आने वाले लोगों के लोगों के लिए एक-से बढ़कर एक सुविधाए मुहैया कराने के लिए काम चल रहा है। बताया जा रहा है कुंभ मेले में भारत-रूस की ओर संयुक्त रूप से तैयार हाइब्रिड एयरोबोट का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही खबर है कि आगरा, प्रयागराज और कुछ अन्य स्थानों पर पानी, दलदली भूमि और बर्फ पर चलने वाले हाइब्रिड एयरोबोट का उपयोग जल्दी ही अंतरदेशीय जल परिवहन के लिए किया जा सकता है।