खुशखबरः अमिताभ बच्चन चुकाएंगे किसानों का कर्ज समेत वो प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा काम किया है जो आपको खुश कर देगा। दरअसल अमिताभ बच्चन इन दिनों किसानों के दर्द को अपना दर्द समझकर उनकी मदद कर रहे हैं। महाराष्ट्र के बाद अब वो उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाने वाले हैं।
कर्ज चुकाने के दौरान वो इन किसानों से निजी तौर पर मुलाकात करेंगे और उन्हें बैंक के पत्र भी सौंपेंगे। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के 70 किसानों को मुंबई बुलाया है। इन किसानों के लिए उन्होंने ट्रेन की एक पूरी बोगी भी बुक कराई है। इससे पहले वो महाराष्ट्र के किसानों के लिए भी ऐसा कर चुके हैं। अमिताभ के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरप्रदेश के 1398 किसानों पर 4.05 करोड़ रुपए का कर्ज है। बिग बी कहते हैं कि किसानों का कर्ज चुकाने का मकसद उन्हें आत्महत्या करने से रोकना है।
पैन आवेदन में मां का नाम लिखना ही होगा काफी
अगली खबर एक अच्छे बदलाव से जुड़ी है। दरअसल आयकर विभाग ने परमानेंट अकाउंट नंबर के आवेदन के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं जिसमें एक नियम ये है कि आवेदक के माता-पिता के अलग होने की स्थिति में पिता का नाम देने की अनिवार्य था जिसे खत्म कर दिया है। आयकर विभाग ने बताया कि जिन लोगों की मां सिंगल पैरंट हैं, पैन के आवेदन के दौरान पिता का नाम बताना अनिवार्य नहीं होगा।
ये नया नियम 5 दिसंबर, 2018 से लागू होगा। दरअसल जिन लोगों की मां सिंगल पैरंट हैं, उनके लिए PAN के लिए आवेदन करने में मुश्किल आ रही थी। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने भी इस नियम को बदलने की सलाह दी थी।
स्मार्टफोन से जान सकेंगे दूध में कितनी है मिलावट
एक खुशखबरी ये है कि अब आपको कोई मिलावटी दूध नहीं बेच सकेगा। दरअसल अब आप स्मार्टफोन की मदद से ही जान सकेंगे कि दूध में मिलावट है या नहीं और अगर है तो कितनी। दूध में मिलावट की समस्या से निजात दिलाने के लिए आईआईटी हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने एक स्मार्टफोन आधारित प्रणाली विकसित की है। स्मार्टफोन में लगा डिटेक्टर सिस्टम एक संकेतक पेपर का इस्तेमाल करके दूध में अम्लता का पता लगाता है। इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला संकेतक पेपर अम्लता के मुताबिक अपने रंग में बदलाव करता रहता है। उन्होंने एक ऐसा एल्गोरिदम भी विकसित किया जिन्हें रंगो का सटीक पता लगाने के लिए स्मार्टफोन में शामिल किया जा सकता है।