फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khushkhabar: it includes statue of unity railways farmers environment and Agni 1 ballistic missile

खुशखबर : अब भारत में है दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति समेत वो प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश

Wed, 31 Oct 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Oct 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
Khushkhabar: it includes statue of unity railways farmers environment and Agni 1 ballistic missile
- फोटो : Amar Ujala
सबसे पहली खुशखबरी ये है कि अब भारत में है दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति। जी हां सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण हो गया है। इसी के साथ पूरा देश राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहा है। गुजरात के नर्मदा जिले में बनी ये प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है जिसका अनावरण खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। आप भी इस भव्य कार्यक्रम की कुछ झलकियां देखिए। 
विज्ञापन


 

अब रेलवे में भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम

वहीं एक खुशखबरी रेलवे भी अपने यात्रियों को देर रहा है। दरअसल यात्रियों को भष्ट्राचार से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। रेल टिकटों की कालाबाजारी हो या फिर रेलवे के निर्माण कार्य, टेंडर या अन्य कार्यो में भ्रष्टाचार, इसकी जानकारी होने के बावजूद कई लोग अपनी शिकायत संबंधित अधिकारियों से नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब रेल यात्री, कर्मचारी या कोई अन्य व्यक्ति भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत आसानी से उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सकता है।

इसके लिए उसे रेलवे के कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। बस एक फोन मिलाना है और उसकी शिकायत दर्ज कर ली जाएगी। इसके लिए उत्तर रेलवे ने नंबर भी जारी किया है। ऑनलाइन भी शिकायत की जा सकती है।इसलिए उत्तर रेलवे लोगों को सतर्कता संबंधी शिकायत 155210, 09717638892 और 09868175631 नंबर पर दर्ज कराने की सलाह दी है। रेलवे स्टेशनों पर भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने के लिए विशेष काउंटर भी खोले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब फसलों पर नहीं पड़ेगी मौसम की मार

लगातार बदलते पर्यावरण के कारण फसलों को होने वाले नुकसान से परेशान किसानों के लिए राहत की बात है। कृषि मंत्रालय ने मौसम की मार से फसलों को बचाने और किसानों को राहत देने के लिए योजना बनाई है। योजना के तहत देश के सर्वाधिक प्रभावित 151 जिलों में अध्ययन कर फसलों को सूखा, अति वृष्टि, ओला वृष्टि, चक्रवात, भीषण गर्मी और शीतलहर से बचाने के उपाय निकाले गए हैं। साथ ही इसमें ये भी सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है कि बदलते पर्यावरण के कारण फसलों पर मौसम की मार न पड़े। मंत्रालय अब इन उपायों को पूरे देश में लागू करने की तैयारी में है। कृषि मंत्रालय के एजेंडे के मुताबिक, देशभर में स्थित 121 कृषि विज्ञान केंद्रों पर किसानों को फसलों के बचाने के उपायों की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

अग्नि मिसाइल की उड़ान फिर सफल

परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम भारत की स्वदेश निर्मित बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का परीक्षण फिर से सफल रहा है। करीब 1000 किलोग्राम हथियार लेकर 700 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम अग्नि मिसाइल का तीसरा उड़ान परीक्षण स्थानीय रेंज पर मंगलवार रात में करीब 8 बजे किया गया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ये सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण सेना की तरफ से यूजर ट्रायल के तहत किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed