{"_id":"5bbe1ee6867a5528323e9c5f","slug":"khushkhabar-about-delhi-govt-gift-to-home-guards-students-and-also-railway-works-and-manu-bhakar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: इस राज्य की सरकार ने दिया छात्रों और होमगार्ड को बड़ा तोहफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबर: इस राज्य की सरकार ने दिया छात्रों और होमगार्ड को बड़ा तोहफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Oct 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
good news
- फोटो : Amar Ujala
होमगार्ड को केजरीवाल सरकार का दिवाली गिफ्ट
होमगार्ड में नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिवाली से पहले दिल्ली सरकार बड़ा तोहफा लेकर आई है। दिल्ली सरकार ने होमगार्ड में नौकरी के लिए उम्र की अधिकतम सीमा को 50 से बढ़ाकर 60 कर दी है। अब 60 साल की उम्र तक के लोग होमगार्ड में नौकरी कर सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने 6000 नए होमगार्ड की भर्ती करने का भी फैसला किया है। इसे लेकर जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि साल 2008 के प्रावधान के बाद से 50 साल की उम्र के बाद होमगार्ड को नौकरी से हटा दिया जाता था। जबकि दिल्ली पुलिस में ज्यादा काम होने के बावजूद सिपाही के सेवानिवृत्त होने की उम्र 60 साल है। इसलिए होमगार्ड भी 60 साल तक नौकरी कर सकता है।

दिल्ली के छात्रों के लिए खुशखबरी
इसके अलावा दिल्ली सरकार ने छात्रों को भी खुशखबरी दी है। वे डीटीसी की एसी बसों में स्टूडेंट पास पर सफर कर सकेंगे। वहीं, 100 रुपये माहवार का स्टूडेंट पास अब क्लस्टर बसों में भी मान्य होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में शिक्षा विभाग के इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि इस सुविधा के दायरे में दिल्ली के सभी विश्वविद्यालयों के छात्र आएंगे।
इसका फायदा केंद्रीय, दिल्ली सरकार निगम के छात्रों को भी मिलेगा। दिल्ली सरकार, निगम व सोसायटी के अधीन दिव्यांगों के लिए चलने वाले संस्थानों के छात्र भी योजना के लाभार्थी होंगे। गौरतलब है कि डीटीसी समाज के विभिन्न तबकों के लिए अलग-अलग श्रेणियों का पास जारी करती है। इसके लिए दिल्ली सरकार मदद देती है। सरकार का मानना है कि छात्रों का पास एसी बसों में मान्य होने से इसके मुसाफिरों की संख्या में इजाफा होगा।

दुर्गा पूजा के अवसर पर रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
केंद्रीय कैबिनेट ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का फैसला लिया है। यानी रेल कर्मियों को 17,951 रुपये का बोनस मिलेगा। ये फैसला रेलवे के मान्यता प्राप्त फेडरेशन के साथ हुई वार्ता के बाद लिया गया है। जानकारी के मुताबिक दुर्गा पूजा के अवसर पर रेल कर्मियों को ये तोहफा मिलेगा। बीते साल भी उन्हें 78 दिनों का बोनस मिला था। बता दें कि रेलवे बोर्ड ने साल 2017-2018 के लिए कर्मचारियों को उत्पादकता-लिंक बोनस के रूप में 78 दिनों के बोनस का प्रस्ताव रखा था।
सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चैम्पियन बनने वाली पहली शूटर
यूथ ओलिंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को 15 साल के जेरेमी लालरिनुंगा के भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने के बाद मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में पीला तमगा हासिल किया। मनु ओलिंपिक स्तर पर स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर हैं। उनसे पहले सीनियर या जूनियर वर्ग में भारत ने कभी कोई स्वर्ण पदक नहीं जीता था। यूथ ओलिंपिक के इतिहास में भी शूटिंग में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है।