{"_id":"6441dea2893356d670086136","slug":"khushi-and-basu-from-india-won-the-election-of-the-student-union-president-of-babson-college-usa-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"US College Election: ऐतिहासिक...भारत के खुशी व बासु ने जीता अमेरिकी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
US College Election: ऐतिहासिक...भारत के खुशी व बासु ने जीता अमेरिकी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव
Fri, 21 Apr 2023 06:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2023 06:23 AM IST
सार
खुशी व बासु छात्रसंघ के तहत विद्यार्थियों के हित में कॉलेज प्रशासन के साथ काम करेंगे। उन्हें कॅरिअर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण दे चुकी संस्था डेक्सटेरिटी ग्लोबल ने बताया कि बाबसन कॉलेज 25 वर्ष से यूएस न्यूज रैंकिंग में उद्यमिता के लिए प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social media
विस्तार
भारत के रहने वाले खुशी चिंडालिया और बासु सिंह ने अमेरिका के बाबसन कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव जीत कर इतिहास रचा है। खुशी ने अंडर ग्रेजुएट और बासु ने ग्रेजुएट छात्रसंघ में यह पद हासिल किया। 104 वर्ष पुराने इस कॉलेज में पहली बार दो भारतीयों ने एक साथ यह पद पाए हैं।
खुशी व बासु छात्रसंघ के तहत विद्यार्थियों के हित में कॉलेज प्रशासन के साथ काम करेंगे। उन्हें कॅरिअर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण दे चुकी संस्था डेक्सटेरिटी ग्लोबल ने बताया कि बाबसन कॉलेज 25 वर्ष से यूएस न्यूज रैंकिंग में उद्यमिता के लिए प्रथम स्थान पर है। संस्था के संस्थापक शरद विवेक सागर ने इसे शानदार और गर्व करने वाला क्षण बताया।
विश्वास नहीं हो रहा, ऐसा सम्मान मिला : खुशी
सूरत की रहने वालीं 20 साल की खुशी ने बाबसन कॉलेज में करीब 2.5 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त की है। इसमें 4 वर्ष की शिक्षा, रूम, बोर्ड, किताबों व अन्य चीजों, स्वास्थ्य बीमा, निजी व यात्रा खर्च शामिल हैं। पूरी दुनिया में केवल 10 छात्रों को यह छात्रवृत्ति मिलती है, जिनमें खुशी इकलौती भारतीय थीं।
विज्ञापन
विविधता से भरे छात्र समुदाय के लिए काम करने का लक्ष्य : बासु
26 साल के बासु सिंह पटना के रहने वाले हैं और बाबसन कॉलेज में सोशल इनोवेशन विद्यार्थियों के तौर पर एमबीए कर रहे हैं। वे समाज में सकारात्मक असर डालने वाले विश्व के ऐसे 3 लोगों में से एक हैं जो विशिष्ट छात्रवृत्ति पर यहां अध्ययन कर रहे हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष बनने पर बासु ने कहा कि वे बाकी पदाधिकारियों के साथ विद्यार्थियों का एक विविधता से भरा समुदाय बनाने पर काम करेंगे। उन्होंने कॉलेज में पढ़ने के लिए डेक्सटेरिटी ग्लोबल से 9 साल मिले प्रशिक्षण व सहयोग को भी श्रेय दिया।