फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khush khabar: You will be happy to get these news 

खुशखबर: नौकरी जाने पर मिलेगा पैसा सहित ये खबरें कर देंगी आपको खुश

Fri, 21 Sep 2018 04:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Sep 2018 04:46 AM IST
विज्ञापन
Khush khabar: You will be happy to get these news 
good news - फोटो : Amar Ujala
तीन तलाक को लेकर खुशखबर, अध्यादेश को राष्ट्रपति की मंजूरी
विज्ञापन


खुशखबर में आज सबसे पहले बात तीन तलाक मुद्दे की.... जिसको लेकर मोदी सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। इसी के साथ अब केंद्र को अब इस बिल को 6 महीने में पास कराना होगा। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस अध्यादेश को मंजूरी दी गई थी।

नौकरी जाने पर मिलेगा पैसा, मोदी सरकार की नई योजना

जिनकी नौकरी छिन गई है। बेरोजगारों की ऐसी हालात में कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानि ईएसआईसी ने बुधवार को एक नई योजना को मंजूरी दी जिसके तहत बीमित व्यक्तियों के बेरोजगार होने पर उन्हें नकद राहत मिलेगी। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने इस बाबत कहा कि अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत बीमित व्यक्ति को नौकरी जाने की स्थिति में और नए रोजगार की तलाश के दौरान सीधे बैंक खाते में राहत राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बचत पर मिलेगा ज्यादा लाभ, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दरें

केंद्र सरकार ने डाकघर में चल रही छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज में इजाफा कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने सभी योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज में 30 से 40 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है।
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, लाखों कर्मचारियों के लिए जारी हुई 2% DA की किस्त

सरकार ने सातवां वेतनमान ले रहे करीब पौने दो लाखों कर्मचारियों के लिए दो फीसदी महंगाई भत्ते यानि डीए की किस्त जारी कर दी है, यानि इससे कर्मचारियों के मूल वेतन में करीब 400 से पांच हजार रुपये तक के इजाफे का अनुमान है। महंगाई भत्ते का ये लाभ कर्मचारियों को एक जुलाई 2018 से मिलेगा, और सितंबर 18 तक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई राशि उनके भविष्य निधि खाते में जमा होगी। नकद का भुगतान एक अक्तूबर से देय होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed