फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   khurshid said every one is waiting that rahul gandhi would president of indian national congress

बोले खुर्शीद- राहुल के पार्टी अध्यक्ष बनने का सभी को इंतजार

Sun, 05 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, टांडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, टांडा Updated Sun, 05 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
khurshid said every one is waiting that rahul gandhi would president of indian national congress
पूर्व मंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार भी निशाना साधा - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला,टांडा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने का हम सभी इंतजार कर रहे हैं। वैसे पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ही रहेंगी। लेकिन पार्टी का कार्यभार राहुल गांधी संभालेंगे। सलमान खुर्शीद ने केंद्र की मोदी सरकार और सूबे की सपा सरकार पर भी निशाना साधा।  प्रदेश में लॉ एंड आर्डर का बुरा हाल है। आगरा दंगा उसका जीता जागता सबूत है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात दिल्ली से पियोरा (उत्तराखंड) अपनी पत्नी लुइस खुर्शीद के साथ जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद कुछ समय के लिए उत्तर प्रदेश स्थित टांडा में हाजी हाफिज अजीज के आवास पर रुके। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा, केंद्र सरकार कह रही है कि देश प्रगति कर रहा है। जीडीपी में वृद्धि हो रही है, जबकि जमीनी हकीकत कोसों दूर है। लोग भूखे सोने को मजबूर हैं। खुर्शीद ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने बस एक काम किया है कि वो लगातार विदेशों के दौरे कर रहे हैं। लेकिन उससे भारत को कुछ हासिल नहीं हुआ। अमेरिका वीजा नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


पडोसी मुल्कों से संबंध लगातार खराब हो रहे हैं। चीन हर जगह भारत की मुखालफत कर रहा है। नेपाल हिंदुस्तान को आंखें दिखा रहा है। कहा कि आज देश की एक्सपोर्ट इंडस्ट्री बुरे दौर से गुजर रही है। जिसका असर निर्यात पर पड़ रहा है। स्टील इंडस्ट्री भी ठप पड़ी है। साल या दो साल में देश की पचास से ज्यादा कंपनियां बंद होने के कगार पर आ चुकी हैं। कंपनियां बैंकों से लिया कर्जा चुका नहीं पा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल मजहब के नारे के साथ देश नहीं चला सकता है। उसके लिए उन्हें मजहब तथा जात-पात से ऊपर उठना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed