फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khargone communal violence: On Shivraj Singh Chouhan action Congress leader Salman Khurshid said give up the policy of divide and rule

खरगोन हिंसा: कांग्रेस नेता खुर्शीद बोले- मुसलमान हमेशा की तरह देश के लिए अपनी जान दे देंगे, बंद करो 'फूट डालो राज करो' की नीति

Sat, 16 Apr 2022 07:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Apr 2022 07:50 AM IST
सार

खरगोन जिले में हुई हिंसा के आरोपियों पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। चार दिनों में लगभग 52 घरों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Khargone communal violence: On Shivraj Singh Chouhan action Congress leader Salman Khurshid said give up the policy of divide and rule
सलमान खुर्शीद (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई सांप्रदायिक हिंसा और उसके बाद सरकार की कार्रवाई पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार को फूट डालो राज करो की नीति छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि एक बंटा हुआ देश कभी भी दुनिया पर राज नहीं कर सकता। एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि, जब राज्य कानून के शासन को दरकिनार करता है तो ऐसे में देशभक्ती के लिए आपके अंदर क्या सम्मान बचा है? 

विज्ञापन


विज्ञापन



दरअसल, खरगोन जिले में हुई हिंसा के आरोपियों पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। चार दिनों में लगभग 52 घरों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अब तक 42 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें से 35 मुसलमानों के खिलाफ और सात हिंदुओं के खिलाफ हैं। कुल मिलाकर 144 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अधिकतर मुसलमान ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसलमान अपनी जान दे देंगे 
खुर्शीद ने कहा कि, मुसलमान हमेशा की तरह देश के लिए अपनी जान दे देंगे, लेकिन दुख तब होता है जब उनके बच्चों पर बेवजह नफरत से हमला किया जाता है। उन्होंने कहा कि, जो सरकारें अपने प्रचार के लिए मुस्लिम नागरिकों पर हमला कर रही हैं, उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि आप हिंदू-मुस्लिम एकता के महान सपने पर हमला कर रहे हैं। खरगोन हिंसा पर कहा कि, पहले गलत किया गया और अब सरकार कानून का दुरुपयोग कर अन्याय कर रही है। 


चिंता न करो, मामा घर बनवाएंगे
उधर, शिवराज सिंह चौहान ने तोड़फोड़ को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि, गरीबों को परेशान करने वालों के खिलाफ बुलडोजर क्यों नहीं चलाना चाहिए़? उन्होंने कहा कि, दंगा प्रभावित लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि मामा उनके घर बनवाएंगे। 

रामनवमी पर हुआ था बवाल
मध्य प्रदेश में रविवार को रामनवमी के दिन निकाले गए जुलूस पर खरगोन और बड़वानी के सेंधवा में पथराव हो गया। इसके बाद मामला बढ़ता ही चला गया और हिंसा भड़क गई। कई जगहों पर आग लगा दी गई। खरगोन में घरों में भी आगजनी की घटना हुई। इस घटना में खरगोन एसपी समेत 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed