फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharghar tragedy Autopsy reports confirm victims died of sunstroke Latest News Update

Kharghar Tragedy: खारघर में पीड़ितों की मौत लू लगने से हुई, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पुष्टि; जानें पूरा मामला

Fri, 21 Apr 2023 01:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 21 Apr 2023 01:59 PM IST
सार

अस्पताल के चिकित्सकीय अधीक्षक डॉ. मधुकर पांचाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खारघर क्षेत्र में रविवार को खुले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करीब सात लाख लोग पहुंचे थे।

विज्ञापन
Kharghar tragedy Autopsy reports confirm victims died of sunstroke Latest News Update
Kharghar tragedy - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में खारघर त्रासदी के पीड़ितों के पोस्टमॉर्टम में पुष्टि हुई है कि उनकी मौत लू लगने से हुई थी। दरअसल, मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के खारघर इलाके में रविवार को आयोजित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान लू लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। मामले से जुड़े एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पनवेल के उप-जिला अस्पताल में 14 मृतकों में से 12 का पोस्टमॉर्टम किया गया था। इसमें पुष्टि हुई कि उनकी मौत हीट स्ट्रोक (लू) के कारण हुई है। अन्य पीड़ितों का पोस्टमॉर्टम अन्य अस्पतालों में किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जान गंवानों वालों में से दो के पहले से किसी अन्य बीमारी से पीड़ित होने की भी बात सामने आई है। अधिकारियों ने पहले बताया था कि जान गंवाने वाले 14 लोगों में से 10 महिलाएं और चार पुरुष हैं। घटना के दिन रविवार रात तक 11 लोगों की मौत हुई थी। दो अन्य लोगों की मौत सोमवार को हुई। ऐसे ही एक महिला की मौत कार्यक्रम के दो दिन बाद हुई।
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सकीय अधीक्षक डॉ. मधुकर पांचाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खारघर क्षेत्र में रविवार को खुले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करीब सात लाख लोग पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक नेता और समाज सुधारक अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी दलों के नेताओं ने घटना को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा था। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने भीषण गर्मी के बावजूद समारोह दोपहर के समय आयोजित किए जाने की जांच की मांग की है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने सरकार पर हताहतों की वास्तविक संख्या छिपाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि घटना में 50 से 75 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed