{"_id":"5bb6b2dd867a5528ca6dd3d9","slug":"kharge-said-that-not-even-a-dog-of-bjp-and-rss-leaders-had-sacrificed-for-freedom-of-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"''भाजपा व संघ के नेताओं के घर से एक कुत्ते ने भी आजादी के लिए बलिदान नहीं दिया''","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
''भाजपा व संघ के नेताओं के घर से एक कुत्ते ने भी आजादी के लिए बलिदान नहीं दिया''
भाषा, जलगांव
Updated Fri, 05 Oct 2018 06:09 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता आंदोलन में संघ और भारतीय जनता पार्टी की भूमिका को नकारते हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दोनों संगठनों पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि गुरुवार को कहा कि देश की आजादी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ‘घर के एक कुत्ते’ ने भी अपना बलिदान नहीं दिया है ।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव खड़गे महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पार्टी की जन संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत के लिए आयोजित एक रैली को यहां संबोधित कर रहे थे। खड़गे ने कहा, ‘हम लोगों (कांग्रेस) ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया है। इंदिरा गांधी ने देश की एकता व अखंडता के लिए बलिदान दिया। राजीव गांधी ने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। मुझे बताइये कि देश की आजादी के लिए भाजपा और संघ (नेताओं) के घर का एक कुत्ता भी कुर्बान हुआ है?’ खड़गे ने पूछा, ‘‘हमें बताइये (देश की आजादी के लिए) आपके कौन से लोग जेल गए हैं?’
विज्ञापन