Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kharge-diwali-eid-remark-bjp-gaurav-bhatia-congress-akhilesh-prasad-singh-reaction

खरगे के बयान पर सियासी घमासान: भाजपा ने दी चुनौती, कहा- ईद पर कहें, यह खुशियों की दिवाली; कांग्रेस क्या बोली?

Mon, 09 Nov 2026 02:29 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 09 Nov 2026 02:29 PM IST
सार

मल्लिकार्जुन खरगे की दिवाली को 'खुशियों की ईद' बताने वाली टिप्पणी पर भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ गया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण और हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
kharge-diwali-eid-remark-bjp-gaurav-bhatia-congress-akhilesh-prasad-singh-reaction
खरगे के दिवाली-ईद बयान पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की दिवाली को 'खुशियों की ईद' बताने वाली टिप्पणी पर सियासी विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने खरगे के बयान को लेकर कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण और हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा की प्रतिक्रिया को अनुचित बताते हुए कहा है कि किसी बात को संदर्भ से अलग करके पेश करना और देश की धर्मनिरपेक्षता पर सवाल उठाना सही नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा ने कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति पर खड़े किए सवाल
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने खरगे की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा, ''यह कांग्रेस पार्टी का चरित्र है। कांग्रेस मुस्लिम वर्ग का खुलकर तुष्टीकरण करती है और खुशी के त्योहार के दौरान भी हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करती है।''
विज्ञापन


भाटिया ने खरगे को कांग्रेस का 'रिमोट कंट्रोल से चलने वाला राष्ट्रीय अध्यक्ष' बताते हुए कहा कि उनकी बैटरी सोनिया गांधी हैं और उन्हें दिशा राहुल गांधी देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खरगे अपने बयानों के जरिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी की हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी सोच को आगे बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव भाटिया बोले- खरगे के बयान में नजर आती है कांग्रेस नेतृत्व की सोच
गौरव भाटिया ने कहा कि पूरा देश दीपावली का पर्व मना रहा है। छोटी दीपावली, धनतेरस और गोवर्धन पूजा जैसे त्योहार भारतीयों, खासकर हिंदू समाज की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इन परंपराओं पर देश को गर्व है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब भी देश में उत्सव और उल्लास का माहौल होता है, तब कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टी का रुख ऐसा क्यों रहता है। भाटिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है, सनातन की भावनाओं का अनादर करती है और हिंदुओं की आस्था का अपमान करती है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि खरगे के बयान में कांग्रेस नेतृत्व की सोच दिखाई देती है। उन्होंने सवाल किया कि दीपावली को उसकी अपनी सांस्कृतिक पहचान के साथ स्वीकार करने में कांग्रेस को परेशानी क्यों होती है। भाटिया ने खरगे से पूछा कि उन्हें दीपावली कहने में इतनी परेशानी क्यों होती है और इस शब्द का इस्तेमाल करने में उनकी जुबान क्यों लड़खड़ाने लगती है।

भाटिया ने राहुल गांधी और खरगे को दी चुनौती
भाटिया ने खरगे और राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि जब अगली बार ईद आए तो वे इस त्योहार को 'खुशियों की दिवाली' कहकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से ही उनकी सोच में समानता होने की बात साबित होगी।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति का चरित्र हिंदू त्योहारों और उनकी सांस्कृतिक पहचान पर सवाल खड़े करने वाला रहा है। उन्होंने दावा किया कि खरगे की टिप्पणी से देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

कांग्रेस ने भाजपा की प्रतिक्रिया को बताया अनुचित
दूसरी ओर, कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने खरगे की टिप्पणी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। किसी शब्द को उसके संदर्भ से अलग करके पेश करना और देश की धर्मनिरपेक्षता पर सवाल उठाना पूरी तरह अनुचित है।
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "मुस्लिम, हिंदू और ईसाई, सभी इस देश के नागरिक हैं। लोगों को धर्म के आधार पर बांटना सही नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed