{"_id":"627919bc6a26ce7afd660b48","slug":"khalistan-row-know-about-sikh-for-justice-and-its-chief-gurupatwant-singh-pannu","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशविरोधी: खालिस्तानी झंडे को लेकर फिर चर्चा में 'सिख फॉर जस्टिस', पन्नून है इसका कर्ताधर्ता, जानिए इसके बारे में सबकुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देशविरोधी: खालिस्तानी झंडे को लेकर फिर चर्चा में 'सिख फॉर जस्टिस', पन्नून है इसका कर्ताधर्ता, जानिए इसके बारे में सबकुछ
Mon, 09 May 2022 07:10 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 09 May 2022 07:10 PM IST
सार
गुरपतवंत सिंह पन्नून ही सिख फॉर जस्टिस का चेहरा है और इस मामले में मुख्य आरोपी भी वही है। पन्नून अपनी हरकतों से पहले भी चर्चा में रह चुका है।
विज्ञापन
Gurupatwant singh pannun
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के दरवाजे पर खालिस्तान का झंडा फहराने के बाद सिख फॉर जस्टिस एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस संगठन पर 2019 में केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। ये संगठन भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है और इसी वजह से सुर्खियों में भी रहता है।
विज्ञापन
गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ केस दर्ज
हिमाचल में विधानसभा के दरवाजे पर खालिस्तानी झंडा फहराने के आरोप में पुलिस ने गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पन्नून के खिलाफ अनलॉफुल एक्टिविटी प्रोटेक्शन एक्ट (यूएपीए) के तहत केस दर्ज किया गया है। गुरपतवंत सिंह पन्नून ही सिख फॉर जस्टिस का चेहरा है और इस मामले में मुख्य आरोपी भी वही है। पन्नून ने इससे पहले शिमला में 29 अप्रैल को खालिस्तानी झंडा फहराने का एलान किया था।
विज्ञापन
पन्नून अमेरिका में रहता है और न्यूयॉर्क में वकालत करता है। उसे सिख फॉर जस्टिस का चेहरा माना जाता है। पन्नून कई सारी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। पन्नून ने दो साल पहले 'रेफरेंडम 2020' आयोजित करने की कोशिश की थी, जिसमें उसने दुनियाभर के सिखों से खालिस्तान के समर्थन में वोट देने की अपील की थी।
विज्ञापन
पन्नून युवाओं को खालिस्तान के लिए भड़काता रहा है। जुलाई 2020 में पन्नून को यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पन्नून ने एक बार भारतीय छात्रों को खालिस्तानी झंडा उठाने और खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाने को कहा था और इसके बदले में उन्हें आईफोन 12 मिनी देने का वादा किया था।
सिख फॉर जस्टिस क्या है
खालिस्तान की मांग को लेकर कई संगठन बने हैं और इन्हीं में एक है सिख फॉर जस्टिस। इस संगठन का गठन 2007 में अमेरिका में हुआ था। इसका सारा कामकाज पन्नू ही देखता है। इस संगठन का मकसद पंजाब को देश से अलग कर खालिस्तान बनाने का है। इस संगठन की सांठगांठ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से बताई जाती है।
जुलाई 2019 में केंद्र सरकार ने सिख फॉर जस्टिस संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब पाकिस्तान से इसके कनेक्शन की बातें सामने आई थीं।
जुलाई 2019 तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी, पंजाब पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के सामने 12 आपराधिक मामले दर्ज थे। इन मामलों में 39 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन के समय भी सिख फॉर जस्टिस का नाम सामने आया था। एनआई ने दिसंबर 2020 में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें किसान आंदोलन से जुड़े नेताओं के इस संगठन से कनेक्शन की बात सामने आई थी।