फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KFC Bandra outlet closed by SBI due to loan default issue

मुंबई: KFC आटलेट को SBI ने किया सील, 39 करोड़ के लोन पर गारंटी देना पड़ा भारी

Mon, 16 Apr 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 16 Apr 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
KFC Bandra outlet closed by SBI due to loan default issue

मुंबई के बांद्रा स्थित केएफसी की एक ब्रांच बीते फरवरी माह से अस्थायी रूप से बंद है। दरअसल केएफसी ब्रांच के मालिक को अपने दोस्त के लोन पर गारंटी देना भारी पड़ गया। 

विज्ञापन


बिल्डिंग के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर के मालिक अशोक भाटिया ने बताया कि 'ब्रांच के मालिक बशीरली केसवानी ने केएफसी की दो संपत्तियों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को गिरवी रखा और लोन के ग्रांटर बन गए। जब उनका दोस्त 39.07 करोड़ रुपए के लोन को चुकाने में विफल हुआ तो बैंक ने उनसे संपर्क किया और 15 फरवरी को अधिकारियों ने ब्रांच की दो संपत्तियों को सील कर दिया।'
विज्ञापन


फिलहाल बैंक ने लोन चुकाने के लिए 60 दिनों का समय दिया है। इस पूरे मामले पर केसवानी ने कहा कि 'मेरे दोस्त ने बैंक को कुछ पैसे चुका दिए हैं और बाकी रकम के लिए कुछ दिनों का समय मांगा है लेकिन मुझे उम्मीद है कि अगले 2 हफ्तों में मामला सुलझ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आटलेट में काम करने वाले कामगरों को नौकरी से हाथ धोना पड़ गया है तो कुछ स्टॉफ मेंबर्स को अन्य आउटलेट में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि बांद्रा इलाके में स्थित यह आउटलेट बहुत मशहुर है जो कि युवाओं के लिए एक फेवरेट फूड प्लेस है। वहीं आउटलेट के रेगुलर कस्टमर इसके बंद होने के बाद से काफी निराश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed