फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Key conspirator in brutal killing of three women, children in Manipur's Jiribam arrested: NIA

मणिपुर: NIA को मिली बड़ी सफलता, जिरीबाम हत्याकांड का मुख्य आरोपी असम से किया गया गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 10:04 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 10:04 PM IST
सार

एनआईए ने असम की कछार पुलिस के साथ मिलकर जिले के दिलखोश ग्रांट स्थित मोइनाथोल गांव निवासी थांगलिएनलाल हमार उर्फ बोया को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Key conspirator in brutal killing of three women, children in Manipur's Jiribam arrested: NIA
एनआईए ने कोलकाता में की छापेमारी - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

मणिपुर के जिरीबाम हत्याकांड में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। एनआईए ने असम की कछार पुलिस के साथ मिलकर जिले के दिलखोश ग्रांट स्थित मोइनाथोल गांव निवासी थांगलिएनलाल हमार उर्फ बोया को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने छापे मार कर हमार को गिरफ्तार किया, जो इस सुनियोजित हमले में कथित संलिप्तता के कारण एजेंसी के रडार पर था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक थांगलिएनलाल हमार ने पीड़ितों के अपहरण और बाद में हत्या में अहम लॉजिस्टिक (साजो-सामान) उपलब्ध कराने में भूमिका निभाई थी। जिरीबाम जिले में पिछले साल छह मैतेई लोगों (जिसमें एक शिशु भी शामिल था) की निर्मम हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि हमार ने जैकुराधार घाट से कैसलपुंजी गांव घाट तक एक नाव के जरिये तीन सशस्त्र हमलावरों (जो सेना की वर्दी में थे) के साथ तीन महिलाओं और तीन बच्चों को पहुंचाया था। बाद में इन पीड़ितों की हत्या कर दी गई, जिससे व्यापक जन आक्रोश फैला और क्षेत्र में पहले से मौजूद जातीय तनाव और भी बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-US Trade: 25% अमेरिकी टैरिफ कल से होगा लागू, ट्रंप के फैसले का भारत के किन सेक्टर्स पर क्या पड़ेगा असर?

मणिपुर में 4 आतंकी समेत 5 गिरफ्तार
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बुधवार को तीन प्रतिबंधित संगठनों के 4 आतंकियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। इन प्रतिबंधित संगठनों में पीपल्स लिबरेशन आर्मी, कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी और प्रेपाक (प्रो) शामिल हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ये लोग इंफाल, बिश्णुपुर और थौबल जिलों में ठेकेदारों व आम लोगों से वसूली करने के आरोप में पकड़े गए। एक अलग ऑपरेशन में 26 हथियार और 9 विस्फोटक भी बरामद हुए। मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा में 260 से अधिक मौतें हुई हैं। 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed