फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   keshav prasad maurya talks on BJP's UPCM candidate.

जरूरत हुई तो सीएम के लिए चेहरा सामने लाएगी भाजपा: मौर्या

Wed, 11 May 2016 04:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 11 May 2016 04:44 AM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya talks on BJP's UPCM candidate.
- फोटो : amar ujala
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए भाजपा में चेहरों की कमी नहीं है लेकिन जरूरत पड़ने पर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व चेहरा सामने लाएगी। उन्होंने कहा कि 31 मई के बाद पार्टी कई सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर देगी।
विज्ञापन


उनका इशारा मौजूदा विधायकों वाली सीटों की ओर था। बोले- 21 मई तक पार्टी अपना संगठनात्मक ढांचा चुस्त-दुरुस्त कर लेगी। बूथ कमेटियां गठित हो जाएंगी और प्रदेश कमेटी भी जून में बना ली जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू मौर्य ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर सवाल उठाकर देश की जनता की भावनाओं का अपमान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौर्य बोले- अगले महीने घोषित होंगे पार्टी के कई प्रत्याशी

keshav prasad maurya talks on BJP's UPCM candidate.
भाजपा सपा और बसपा की गलत नीतियों के खिलाफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कराए जा रहे कार्यों को लेकर चुनाव मैदान में उतर चुकी है। इसके आधार पर 2014 की तरह 2017 में यूपी में कमल खिलने जा रहा है। साइकिल पंचर हो जाएगी और बसपा दिखाई नही पड़ेगी। प्रदेश की जनता परिवारवाद का खात्मा कर देगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं को प्रदेश में लागू नहीं कराना चाहती। अखिलेश सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को अटकाए हुए है और सांसद आदर्श ग्राम योजना के विकास कार्यों में बाधक बनी हुई है। बुंदेलखंड में सूखा है, इससे राहत के लिए प्रधानमंत्री ने ट्रेन से पानी भिजवाया लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उसे लौटाकर बुंदेलखंड की जनता को प्यासा ही रखा है।

मौर्य ने कहा कि भाजपा यूपी में किसी भी दल से कोई गठबंधन नहीं करेगी। मौर्य प्रदेश भ्रमण के अपने कार्यक्रम के सिलसिले में सोमवार शाम को यहां पहुंचे थे। मंगलवार को सुबह रामपुर रवाना होने से पहले सर्किट हाउस में मौर्य समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। मिनी बाईपास, सीबीगंज, फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज में उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed