फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Keshav prasad maurya big statement on SP-BSP.

सहारनपुर में बोले केशव प्रसाद मोर्य, '2017 में यूपी होगा सपा-बसपा मुक्त'

Thu, 26 May 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 26 May 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Keshav prasad maurya big statement on SP-BSP.
- फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विकास पर्व महारैली से एक दिन पहले सहारनपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की वकालत की।
विज्ञापन


रैली स्थल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर भारतीय जनता पार्टी का मुद्दा है। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने। मगर, हम चुनाव में इस मुद्दे पर जनता से वोट नहीं मांगेंगे। प्रदेश सरकार पर गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला किया। बोले, केंद्र की मोदी सरकार ने जितना विकास दो वर्षों में किया है, उतना काम कांग्रेस 65 वर्षो में नहीं कर पाई।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित कॉसमॉस ग्रीन सिटी के मैदान में रैली से एक दिन पहले बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है और यह किसी को नहीं मालूम कि कब साइकिल का झंडा लगाकर कोई अपराधी किसी की दुकान या मकान कब्जा कर ले। प्रदेश में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर पार्टी का मुद्दा, पर वोट का मुद्दा नहीं बनाएंगे : मौर्य

Keshav prasad maurya big statement on SP-BSP.
पिछले दिनों सहारनपुर में हुए हिमांशु हत्याकांड का जिक्र करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब तक मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। प्रदेश के गन्ना किसानों का बुरा हाल है। प्रदेश सरकार अब तक किसानों का बकाया गन्ना मूल्य नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर केवल जुमलेबाजी और विज्ञापन का खेल चल रहा है। प्रदेश सरकार पूरी तरह विकास में बैरियर बनी है। बोले, प्रदेश सरकार की लापरवाही से प्रधानमंत्री आवास योजना का 300 करोड़ रुपए बिना काम किए ही लैप्स हो गया। जनता अब पूरी तरह से सपा और बसपा से आजिज आ चुकी है। हम 2017 में 256 से ज्यादा सीट जीतकर वर्ष 2014 का इतिहास दोहराएंगे।

उन्होंने बताया कि रैली केंद्र सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए आयोजित की गई है। इसमें वेस्ट यूपी के आठ जिलों के पदाधिकारी आएंगे। इस दौरान सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक राजीव गुंबर, स्वतंत्र देव सिंह, अश्वनी त्यागी, अमित गगनेजा, अनुपमा जायसवाल, डा. चंद्रमोहन, आदित्य राणा, पूर्व सांसद जगदीश राणा, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, नीरज गुप्ता, वीरेंद्र चौधरी, रणदीप पुंडीर, अजय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed