{"_id":"63302bf249c1ae22634e5783","slug":"kerosene-filled-bottle-hurled-at-rss-functionary-house-in-salem","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: आरएसएस नेता के घर दो लोगो ने फेंका पेट्रोल बम, प्रतिबंधित संगठन PFI के छह सदस्य लिए हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: आरएसएस नेता के घर दो लोगो ने फेंका पेट्रोल बम, प्रतिबंधित संगठन PFI के छह सदस्य लिए हिरासत में
Sun, 25 Sep 2022 10:49 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चन्नई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:49 PM IST
सार
परमकुडी नन्नुसामी स्ट्रीट पर घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में दो लोग पेट्रोल बम फेंकते हुए दिखाई दे रहे है। आरएसएस पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने पेट्रोल की बोतल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के सलेम के अम्मापेट में रविवार तड़के आरएसएस पदाधिकारी के घर पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला समने आया है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बाइक सवार दो अज्ञात आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से पहले शुक्रवार को चेन्नई में भी आरएसएस कार्यकर्ता के घर पर भी पेट्रोल बम से हमला किया गया था।
पुलिस का कहना है कि पीएफआई और एसडीपीआई से जुड़े छह लोगों को थाने में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पीएफआई और एसडीपीआई के सदस्यों की गिरफ्तारी के विरोध में मुस्लिम संगठनों से जुडे़ सैंकडों लोग मौके पर इक्ट्ठा हो गए। थाने में सलेम के पुलिस आयुक्त नजमुल होडा और उपायुक्त एम मादासामी मौजूद रहे। इसके अलावा लोगों की भीड़ को देखते हुए मौके पर पुलिस स्टेशन के आस-पास सशस्त्र बल और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।
पुलिस ने कहा कि परमकुडी नन्नुसामी स्ट्रीट पर घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में दो लोग पेट्रोल बम फेंकते हुए दिखाई दे रहे है। आरएसएस पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने पेट्रोल की बोतल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी आरएसएस नेता के घर किया गया था हमला
चेन्नई के पास तांबरम में आरएसएस कार्यकर्ता सीतारमण के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया था। 62 वर्षीय सीतारमण आरएसएस के जिला समन्वयक हैं। जब पेट्रोल बम फेंका गया तो वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर थे। टू-व्हीलर बाइक पर सवार दो व्यक्ति ने उनके घर पर पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगाई और बोतल को घर के अंदर फेंक दिया।
पहले भी हो चुकीं ऐसी घटनाएं
इससे पहले शुक्रवार की रात तमिलनाडु के कुनियामुथुर शहर में एक भाजपा कार्यकर्ता सरथ के आवास पर भी बोतल बम फेंका गया थी। इसमें हमले में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसी तरह गुरुवार को भी भाजपा कार्यालय में ज्वलनशील पदार्थ से भरी एक बोतल फेंकी गई थी।